फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parikshitgarh police station in-charge and inspector suspended for taking bribe

रिश्वत लेने पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी व दरोगा निलंबित

Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Parikshitgarh police station in-charge and inspector suspended for taking bribe
मेरठ। जानलेवा हमले के मामले में विवेचना में लापरवाही और रिश्वत लेने के आरोप में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी संजय द्विवेदी और दरोगा योगेश गिरी को निलंबित कर दिया है। फलावदा थाने के इस मामले में शिकायत पर एसएसपी ने गोपनीय जांच कराई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को विभागीय जांच सौंंपी गई है।
विज्ञापन

27 अप्रैल 2025 को ग्राम नगला हरेरू निवासी हमदान ने फलावदा थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 25 अप्रैल को जमानत पर जेल से आया है। 27 अप्रैल को वह अपने ममेरे भाई सब्बू उर्फ सबाउद्दीन के साथ खेतों पर गया। आरोप था कि जब वह नलकूप पर था तो बाइक सवार खुर्रम समी, कल्लू, नकीब, टाटी उर्फ शाहवेज व दो अज्ञात आए। इनमें खुर्रम व कालू ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली सब्बू के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मेडिकल जांच में नजदीक से गोली लगने की पुष्टि हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार कुछ युवक देखे गए।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि हमदान ने अपने भाई शब्बू व अन्य साथियों के साथ मिलकर विपक्षियों को फंसाने के लिए खुद ही गोली चलाई थी। इसके बाद भी शाहवेज, शाकिर व साद को जेल भेज दिया गया। पुलिस की हमदान से रुपये मांगने की ऑडियो भी वायरल हुई थी। दूसरे पक्ष ने मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी ने मामले की गोपनीय जांच कराई गई। जांच में फलावदा थाना के तत्कालीन प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी तथा हलका दारोगा योगेश गिरी को विवेचना में लापरवाही तथा आर्थिक लाभ लेने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed