फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parients anxious for child's adhar card

सर्दी में आधार ने किया बच्चों पर सितम

Thu, 19 Dec 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
parients anxious for child's adhar card
मेरठ।
विज्ञापन

स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार कार्ड अब एक जरूरी दस्तावेज है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह और जनवरी माह में स्कूलों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में डाकघरों और बैंकों में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावक पहुंच रहे हैं। डाकघरों में आधार के लिए फार्म नहीं मिल पाने से कई लोगों को निराश लौटना पड़ है। वहीं बैंकों में आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। इससे अभिभावक परेशान हैं।
डाकघरों में सुबह से ही आधार कार्ड के लिए लंबी लाइनें लग जाती हैं। भीषण ठंड के बीच अभिभावक अपने बच्चों को लेकर भी पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें पता लगता है कि आज सिर्फ 15 फार्म ही बांटे जाएंगे। यह हाल शहर और छावनी डाकघरों का है। वहीं डाक विभाग के अधिकारियों का दावा है कि छावनी मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, कचहरी, मेडिकल कॉलेज और मोदीपुरम डाकघर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों से लगा रहे चक्कर
सदर निवासी हनी गर्ग ने बताया कि उसका बेटा भविन लिटिल स्कोलर स्कूल का छात्र है। स्कूल में उसका आधार कार्ड जमा करना है। इसके लिए तीन दिन से छावनी मुख्य डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फार्म नहीं मिल पा रहा है। यहां रोज 80-90 आधार कार्ड बनाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन फार्म सिर्फ 15 ही बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की दो दिन नहीं भेजा स्कूल
कंकरखेड़ा निवासी आंचल ने बताया कि उनकी बेटी काव्या लार्ड बुद्धा स्कूल की छात्रा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए उसे दो दिन स्कूल नहीं भेजा। सुबह छह बजे सिर्फ 15 फार्म बांटे जाते हैं। जबकि रोज 100 कार्ड बनाने का दावा किया जा रहा है।

वर्जन
शहर में छावनी, कैंट, कचहरी, मेडिकल कॉलेज और मोदीपुरम स्थित डाकघरों में आधार कार्ड की त्रुटियां सही करने और नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। समस्या होने पर व्यक्ति डाक अधिकारी या अन्य उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। -पीडी रेंगर, एसएसपी, छावनी मुख्य डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed