फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paramveer Tugana of Baghpat died while undergoing treatment at a hospital in Gurugram

यूपी: 50 हजार के इनामी रहे परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी पांच गोलियां

Mon, 29 Jun 2020 11:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Paramveer Tugana of Baghpat died while undergoing treatment at a hospital in Gurugram
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पचास हजार के इनामी रहे कुख्यात परमवीर तुगाना की गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बागपत जनपद के कूड़ी गांव में 22 जून को बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हमला किया। जिसमें परमवीर को पांच गोलियां लगीं थी। परमवीर पर हमले के मामले में कुख्यात सुनील राठी के ममेरे भाई समेत छह नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में वारदात अंजाम दी गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिता ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मां-बेटे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के शातिर अपराधियों में शामिल रहे परमवीर तुगाना पर कूड़ी गांव में उस समय हमला हुआ था, जब वह एक घर के चबूतरे पर बैठा हुआ था। फायरिंग में पांच लोग घायल हुए थे। बड़ौत के नर्सिंग होम से मेरठ रेफर किया गया, इसके बाद परमवीर को गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसका घुटने से नीचे से पैर काटना पड़ा था। सोमवार को इलाज के दौरान परमवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि परमवीर को कंधे और पैर समेत शरीर में पांच गोलियां लगीं थी। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

मां रहीं ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत चुनाव की तैयारी
परमवीर की मां वीरमति छपरौली ब्लॉक की प्रमुख रही हैं। भाई और भाभी गांव के प्रधान रहे। परमवीर तुगाना जेल से छूटने के बाद अब जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा था। परमवीर जिला पंचायत के वार्ड-6 और उसका भाई कृष्णवीर प्रधान वार्ड-7 से चुनाव की तैयारी कर रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed