{"_id":"6acf81f4aeda129a770df75f","slug":"para-asian-games-prayers-offered-via-havan-for-medals-meerut-news-c-72-1-mct1009-161074-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियन गेम्स : हवन कर पदक के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा एशियन गेम्स : हवन कर पदक के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
- जिला पैरा संघ की ओर से स्पोटर्स स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पैरा एशियन गेम्स का आयोजन 18 अक्तूबर से जापान में किया जा रहा है। इसमें मेरठ से भी तीन पैरा एथलीट प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी प्रतिभाग कर रहे हैं। पैरा खिलाड़ियों की जीत के लिए बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला पैरा संघ की ओर से हवन किया गया।
जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता की ओर से बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने हवन में आहुतियां देकर पैरा खिलाड़ियों के पदक जीतने की प्रार्थना की। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार, शमशेर सिंह, नीरज अग्रवाल, संजय जैन, राजीव प्रताप, गौरव सिंह, जिला पैरा संघ के सचिव गौरव त्यागी समेत अन्य मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय एथलीट पारुल चौधरी का सम्मान किया
अंतरराष्ट्रीय एथलीट पारुल चौधरी भी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचीं। यहां क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, अश्वनी गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पारुल के पिता कृष्णपाल सिंह को भी उनकी ओर से सम्मानित किया। पारुल चौधरी ने अभी हाल ही में जापान में हुए एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन किया है।