फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paper will be available only, discounts will be given in questions

पेपर वही मिलेंगे, प्रश्नों में दी जाएगी छूट

Mon, 20 Jul 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Paper will be available only, discounts will be given in questions
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में फाइनल ईयर में होने वाली परीक्षा में छात्र-छात्राओं को पेपर में प्रश्नों का अधिक मौका मिलेगा। यूजी फाइनल में जहां अब तक बहुविकल्पीय के 100 सवाल करने होते हैं, वहीं अब 75 करने होंगे। यह परीक्षा दो घंटे की बजाय डेढ़ घंटे की होगी। इसी तरह से पीजी में सवालों की संख्या घटा दी जाएगी। चूंकि सभी पेपर पहले ही छप चुके हैं, ऐसे में विवि इसको लेकर सभी कॉलेजों को गाइड लाइन जारी करेगा। ऐसे में पीजी की यह परीक्षा तीन घंटे से घटकर दो घंटे की रह जाएगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 13 अगस्त से फाइनल के पेपर कराने की तैयारी की जा रही है। परीक्षाओं में बीच में कोई छुट्टी नहीं रहेगी। परीक्षा में फाइनल ईयर के करीब एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा बीएड फाइनल में 30 हजार के करीब छात्रों की परीक्षा होगी। बीएड में परीक्षा की अवधि घटाने के संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। यूजी की बात करें तो बीए-बीएससी-बीकॉम फाइनल में ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी। इसमें सौ सवालों की जगह 75 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षा तीन घंटे की बजाय दो घंटे की होगी। परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि विवि की परीक्षा कराने को लेकर पूरी तैयारी है। जल्द ही विवि परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा। इसके अलावा जो परीक्षाएं हो चुकी थीं, उनकी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने वाली है। इनके नंबरों को भी फीड कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले सत्र से जुड़ेंगे नंबर
जिन छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति होगी, उनके प्रथम वर्ष-सेमेस्टर में पास होने के बाद नंबर अगले सत्र से मिलेंगे। इसी तरह से अगर किसी का द्वितीय वर्ष-सेमेस्टर है तो उसको नंबर तीसरे वर्ष-सेमेस्टर में मिलेंगे। अगले सत्र के नंबर जोड़े जाने के कारण चार्ट बनने में समस्या नहीं आएगी। जिन कॉपियों का मूल्यांकन हो जाएगा उनके नंबर सीधे संबंधित कोड में चढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed