फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paper mill and BSNL warehouse fire caused loss of millions

पेपर मिल और बीएसएनएल के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Paper mill and BSNL warehouse fire caused loss of millions
पेपर मिल और बीएसएनएल के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की अलग-अलग दो घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मोहिद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर मिल में आग से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कैंट स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के गोदाम में आग से कबाड़ और अन्य सामान जल गया।
सोमवार रात पसवाड़ा पेपर मिल के स्क्रैप में आग लग गई। कर्मचारियों ने हादसे की सूचना मिल मालिक अरविंद अग्रवाल और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। आग की ऊंची लपटें उठने लगी। दमकलकर्मियों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिल मालिक भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में मिल में लगे फायर उपकरण भी काम आए। फायर अफसरों ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है। आग से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य डाकखाने के निकट भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यालय के पीछे पुराना गोदाम है। मंगलवार दोपहर राहगीरों ने गोदाम के अंदर से धुआं उठता देख दमकल विभाग को जानकारी दी। तीन गाड़ी पुलिस लाइन और एक गाड़ी घंटाघर फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विभागीय कर्मचारी देरी से मौके पर पहुंचे। बीएसएनएल के डीजीएम एसपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोदाम के ऊपर से गुजर रहे तारों में शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। काफी कबाड़ पड़ा हुआ था। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि जिस जगह आग लगी थी, वहां काफी पुराना समान भरा हुआ था। विभाग की ओर से मदद देरी से मिली, जिस कारण आग बुझने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed