फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paper Leak Case: Meerut College Student Sachin sargana was making Paper Deal with 7 Lacs

पेपर लीक मामला: मेरठ कॉलेज का छात्रनेता निकला सरगना, सात-सात लाख में किया पेपर का सौदा

Mon, 03 Sep 2018 04:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 03 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Paper Leak Case: Meerut College Student Sachin sargana was making Paper Deal with 7 Lacs
पेपर लीक मामले का सरगना सचिन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली नलकूप चालक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गैंग का सरगना मेरठ कॉलेज का छात्रनेता सचिन निकला। वह फिलहाल अमरोहा में शिक्षक के पद पर तैनात था जहां से इस खेल को चला रहा था। उसके संपर्क में सौ से भी अधिक अभयर्थी थे। जानें पूरा मामला :-

विज्ञापन

मोबाइल फोन आया पकड़ में

सीओ एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह के अनुसार मेरठ कॉलेज से एमए करने के बाद सचिन ने छात्र राजनीति में भी कदम रखा था। लेकिन बाद में वह अमरोहा में प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक नियुक्त हो गया था। दूसरी तरफ इस प्रकरण में शनिवार को गिरफ्तार सभी 11 आरोपियों को रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीओ के अनुसार मुख्य आरोपी सचिन के संपर्क में सौ से अधिक अभ्यर्थी थे।
 

उसका वेस्ट यूपी से लेकर बिहार तक संपर्क था। उसने भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से फोन पर संपर्क किया था। जिससे वह पकड़ में आया। वह अपने गंगानगर स्थित आवास पर भी अभ्यर्थियों को बुलाता था। कहता था कि उसकी चयन आयोग में अच्छी पकड़ है। जो भी प्रश्नपत्र आएगा उसके उत्तरों को वह परीक्षा से एक दिन पहले या परीक्षा की सुबह मौखिक तौर पर रटवा देगा। प्रश्नपत्र में जो भी प्रश्न आएंगे, उनके एक-एक उत्तर याद कर लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा स्थगित होने परअभ्यर्थियों का हंगामा

सीओ के अनुसार सचिन ने अभ्यर्थियों से सात-सात लाख रुपये में सौदा किया था। अभ्यर्थियों से पहले वह दस-दस लाख रुपये मांगता था, लेकिन बाद में सौदा सात-सात लाख में ही हुआ था। अभ्यर्थियों ने सचिन से कहा था कि पैसों का इंतजाम तो वह कर लेंगे, लेकिन पेपर होने से पहले आधा पैसा दिया जाएगा। कई अभ्यर्थियों ने उसे 3.50-3.50 लाख रुपये दे भी दिए थे। बाकी पैसा ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद देना तय हुआ था।

पेपर लीक होने से स्थगित हुई नलकूप चालक चयन परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने रविवार को राजधानी में हंगामा किया। विभिन्न जिलों से सुबह ट्रेन से पहुंचे अभ्यर्थियों ने चारबाग में फुट ओवरब्रिज के नीचे प्रदर्शन किया। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed