फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paper collecting challenge for child admission

बच्चे के दाखिले के लिए कागज जुटाना चुनौती

Sat, 26 Dec 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Paper collecting challenge for child admission
मेरठ। बच्चे का अच्छे स्कूल में दाखिला कराना माता-पिता के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। स्कूल में होने वाले इंटरेक्शन के लिए मम्मी-पापा भी तैयारी कर रहे हैं, वहीं बच्चों के एडमिशन के लिए कागजात जुटाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के सभी स्कूलों ने नर्सरी में बच्चों के प्रवेश के लिए जन्म प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसमें कुछ नामचीन स्कूलों ने जन्म प्रमाणपत्र बालक के जन्म के तीन माह के भीतर बना हुआ ही मान्य किया है। अगर जन्म के तीन माह के अंदर जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना हैै, उसके बाद बना है तो उसे नहीं माना जाएगा। कई अभिभावक ऐसे हैं जिनके पास बच्चे के जन्म से तीन माह में बना हुआ जन्म प्रमाणपत्र नहीं है। स्कूलों ने निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र मानने से भी इनकार कर दिया है। प्रवेश के नियमों में साफ निर्देश हैं कि जन्म प्रमाणपत्र छावनी बोर्ड, नगर निगम या सरकारी अस्पताल से बना हुआ होना चाहिए। निजी अस्पतालों के जन्म प्रमाणपत्र को नहीं माना जाएगा। अभिभावक परेशान हैं कि इन नियमों के अनुसार बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र कहां से लाएं। हालांकि बोर्ड की ओर से ऐसा कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed