{"_id":"58b475cf4f1c1bde66830cda","slug":"pannel-sanjay-kumar-won-in-main-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलेक्जेंडर क्लब कार्यकारिणी में संजय कुमार पैनल ने मारी अहम पदों पर बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलेक्जेंडर क्लब कार्यकारिणी में संजय कुमार पैनल ने मारी अहम पदों पर बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलेक्जेंडर क्लब कार्यकारिणी में इस बार हालांकि मिली-जुली कार्यकारिणी आयी। लेकिन सचिव और कोषाध्यक्ष के अहम पद पर संजय कुमार पैनल ने अरविंद नाथ सेठ पैनल को तगड़ा झटका दिया। संजय कुमार पैनल के मुकेश गुप्ता जहां सचिव निर्वाचित हुए, तो डॉ. अरविंद जैन सीए कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर सेठ पैनल के हरीश चंद्र जैन को जीत हासिल हुई। वहीं, सेठ पैनल से जहां 11 में से सात कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए, तो संजय कुमार पैनल को चार ही पद मिले।
क्लब कार्यकारिणी चुनाव के लिए रविवार को 1172 मतदाताओं में से 1014 ने मतदान किया था। सोमवार सुबह 10 बजे चुनाव अधिकारी इंदर गर्ग के निर्देशन में कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना शुरू हुई। जिसमें सबसे पहले सदस्यों के मतपत्रों की पहले 100-100 की गड्डियां बनायी गयी। फिर इन मत पत्रों में सभी सदस्यों के बैलेट को अलग-अलग करके 22 टोकरियों में डाला गया। इसके बाद सभी की 10-100 की गड्डी बनाकर एक साथ रख दी गयी। बैलेट पेपर पर पड़े नंबराें के आधार पर पहले 11 प्रत्याशियों के मतों की गणना हुई और उसके बाद शेष 11 प्रत्याशियों के मतों की गणना हुई। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किया।
मुकेश बने सचिव
एलेक्जेंडर क्लब का चुनाव इस बार प्रतिष्ठा से जुड़ा था। पिछले दो साल से लगातार चली आ रही खींचतान में क्लब सदस्य दो खेमों में बंटे थे। ऐसे में दोनों ही गुटों के लिए चुनाव इस बार प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ था। इस प्रतिष्ठा की लड़ाई में सबसे अहम सचिव पद था। जिसमें संजय कुमार पैनल ने अरविंद नाथ सेठ पैनल को तगड़ा झटका दे दिया। संजय कुमार पैनल के मुकेश गुप्ता सबसे अधिक अंतर 94 वोटों से जीते। मुकेश गुप्ता को 546 और गौरव अग्रवाल को 452 वोट मिले।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद बने कोषाध्यक्ष
कार्यकारिणी सदस्यों के बाद कोषाध्यक्ष की मतगणना हुई। इस मतगणना में मात्र एक घंटा लगा और संजय कुमार पैनल के डॉ. अरविंद जैन सीए 510 वोट पाकर सेठ पैनल के सपन सोढ़ी (468 वोट) को 42 वोटों से हराकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
हरीश चंद जैन बने उपाध्यक्ष
क्लब कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सेठ पैनल का कब्जा रहा। सेठ पैनल के हरीश चंद्र जैन ने 529 वोट पाकर संजय कुमार पैनल के विनय गुप्ता (465 वोट) को 64 वोटों से हरा दिया। उपाध्यक्ष पद पर 10 सदस्यों ने जहां वोट ही नहीं डाले तो 9 मत निरस्त किए गए।
कार्यकारिणी सदस्यों को मिले वोट
अजय राजपाल (557), शुभेंद्र मित्तल (490), निमिष खेत्रपाल (471), अजय अग्रवाल (429), गौरव रस्तोगी (423), कमल भार्गव (422), राहुल अग्रवाल (417), अनिल चौधरी (286), प्रेम सागर शर्मा (251), पुनीत मेहता (296), रजत भट्टर (384), राजीव अग्रवाल (516), आशुतोष गर्ग (411), उमेश शारदा (406), राजन गर्ग (389), अमित जैन (379), अशोक सिंघल (379), हिमांशु कंसल (295), महेश मल्होत्रा (218), नीरज रस्तोगी (291), प्रवीण कक्कड़ (304), राजेश कुमार सिंघल (296)
ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
सेठ पैनल से अजय राजपाल, शुभेंद्र मित्तल, निमिष खेत्रपाल, अजय अग्रवाल, गौरव रस्तोगी, कमल भार्गव और राहुल अग्रवाल निर्वाचित हुए। जबकि संजय कुमार पैनल से राजीव अग्रवाल, आशुतोष गर्ग, उमेश शारदा और राजन गर्ग निर्वाचित हुए।
नहीं टूटा पिछला रिकॉर्ड
कार्यकारिणी सदस्य पद पर पिछले चुनाव में सनी अग्रवाल को रिकॉर्ड 604 वोट मिले थे। इस बार कोई भी प्रत्याशी इस आंकड़े के आसपास नजर नहीं आया।
लाइव देखी मतगणना
चुनाव अधिकारी द्वारा मतगणना के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। मतगणना हाल के भीतर कैमरा लगा था और बाहर एलईडी पर उसका सीधा प्रसारण हो रहा था। ऊंचाई पर लगे कैमरे में मतगणना की एक-एक गतिविधि नजर आ रही थी। दोनों ही पैनल के प्रत्याशी और समर्थक सुबह से देर रात तक मतगणना हॉल के बाहर लॉन में बैठकर मतगणना देखते रहे। इस दौरान चुनाव अधिकारी इंदर गर्ग लगातार मतगणना में आ रही दिक्कतों पर माइक से बोलते नजर आये। मतगणना में उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख पप्पू गुर्जर और ईंट निर्माता समिति के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
परिणाम के बाद छलके जाम
चुनाव परिणाम आने के बाद क्लब परिसर में जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद विजेता प्रत्याशियों की तरफ से क्लब में जमकर जाम छलकाये गये। जीत की खुशी में क्लब सदस्यों ने ही नहीं बल्कि बाहर समर्थकों ने भी मस्ती की और डीजे की धुन पर डांस हुआ।