{"_id":"5f0e17348ebc3e6364046eac","slug":"pankaj-used-to-rage-after-vijay-s-government-job-so-he-was-murdered-meerut-news-mrt491246413","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय की सरकारी नौकरी लगने पर रंजिश रखता था पंकज, इसलिए की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय की सरकारी नौकरी लगने पर रंजिश रखता था पंकज, इसलिए की थी हत्या
विज्ञापन

मेरठ। सिंचाई विभाग के कर्मचारी विजय की हत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि वारदात को चचेरे भाई पंकज ने सरकारी नौकरी की रंजिश में अंजाम दिया था। वहीं, वारदात के बाद विजय की वैगनआर गाड़ी को आरोपियों ने इसलिए लूटा था ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके कि यह घटना बदमाशों ने लूटपाट के विरोध में की होगी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जेवरी निवासी और मवाना सिंचाई विभाग में कर्मचारी विजय उर्फ राजू कश्यप (24) पुत्र ऋषिपाल की मंगलवार दिनदहाड़े हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीओ दौराला पंकज सिंह ने इस संबंध में बताया कि विजय के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश हुई कि कंकरखेड़ा में सिंचाई विभाग के कर्मचारी से बदमाशों ने 5 लाख रुपए लूट लिए हैं और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छानबीन में पता चला कि हत्या कर गाड़ी लूटने वाले बदमाश नहीं, बल्कि उसका चचेरा भाई पंकज था। पुलिस ने पंकज की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
सीओ के अनुसार आरोपी पंकज विजय से रंजिश रखता था। विजय को सरकारी नौकरी अपने पिता ऋषिपाल की मौत के बाद मिली थी। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। सरकारी नौकरी मिलने पर आरोपी पंकज विजय से नफरत करता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर पंकज ने कई बार विजय के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दी थी। अब मंगलवार को पंकज ने दोस्तों के साथ मिलकर विजय की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सिर और पेट में मारी गोली
पुलिस ने बताया कि विजय को एक गोली सिर में और दूसरी गोली पेट में मारी गई। विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों ने 5 लाख के साथ गाड़ी लूट की वारदात बताकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश भी की। हालांकि एक घंटे में ही पुलिस के सामने हकीकत सामने आ गई।