फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchvati Cricket Academy won the match by 69 runs.

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 69 रन से मैच जीता

Thu, 02 Jul 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Panchvati Cricket Academy won the match by 69 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज के ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को अंडर-19 का मैच खेला गया। यह मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और विद्या क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट खोकर विद्या एकेडमी को 193 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें हर्ष राणा ने नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली। विवेक चौहान ने 43 व इशांत और उमंग ने 33-33 रन बनाए। विद्या के गेंदबाज डेविड, देव, कुणाल ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.4 ओवर में मात्र 123 रन ही बना पाई। टीम की ओर से आदित्य ने 36 व अक्षय ने 34 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज आर्यन आर्या, लक्षित राणा ने 2-2 व आयुष शर्मा, लविश सैनी, कृष ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी ने 69 रनों से मैच को जीता। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे विवेक चौहान को कोच सुधीर शरण और पंचवटी कोच उमेश वर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed