फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchvati Cricket Academy won the match by 49 runs

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 49 रन से जीता मैच

Thu, 28 Aug 2025 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Panchvati Cricket Academy won the match by 49 runs
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एएस क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 49 रन से मैच जीता। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 252 रन बनाए। पंचवटी के सक्षम नैन ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और 104 रन की शतकीय पारी खेली। उनके साथ विवेक चौहान ने भी 88 रन की पारी खेली। एएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में इसरान ने 7 विकेट चटकाए व अयान आरव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 35.5 ओवर में मात्र 203 रन ही बना पाई। कृष्णा रस्तोगी ने 69 रन व मोहम्मद आर्यन ने 59 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज वंश सेन, सक्षम नैन ने तीन-तीन विकेट व आयुष, राज, हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी ने मैच को 49 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच रहे सक्षम नैन को कोच उमेश कुमार ने बाॅल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed