फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayati Raj Minister said - no harm to farmers by agricultural law

पंचायती राज मंत्री बोले- किसानों को कृषि कानून से कोई नुकसान नहीं

Sun, 14 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Minister said - no harm to farmers by agricultural law
पंचायती राज मंत्री बोले- किसानों को कृषि कानून से कोई नुकसान नहीं
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को विपक्षी पार्टियां गुमराह कर रही हैं। भाजपा सरकार किसानों से बातचीत के जरिये कृषि कानून में सुधार करने को तैयार है। 50 वर्ष पूर्व अफसरों ने ही कृषि कानून में सुधार करने की बात कही थी। किसानों को कृषि कानून से कोई नुकसान नहीं है। उनकी जमीन कोई नहीं छीन सकता। वह गांव खजूरी में शनिवार को जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर बोल रहे थे।
विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ है। कृषि कानून में क्या कमी है, कोई बताने को तैयार नहीं है। किसान किसी के बहकावे में ना आएं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर व्यापारी सभी का हित है। भाजपा सरकार में दो नए जिला सहकारी बैंक बने हैं। मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी का जाट समाज के सुशील चौधरी, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर पपीत चौधरी व अन्य लोगों ने पगड़ी बांधकर सम्मान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम कमलेश गोयल, ब्लाक प्रमुख केपी खुंटी, सुधा चौहान, भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामगोपाल त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी, पूठी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, रोहताश पहलवान, चीकू प्रधान, महाविद्यालय सचिव सचिन त्यागी, रविंद्र चौधरी, रविंद्र प्रधान, कालू प्रधान, योगेश त्यागी व अन्य मौजूद रहे। संचालन केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चेयरमैन संजीव बंसल ने किया। जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक वीके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed