फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat in TP Nagar police station, couple made agreement

टीपी नगर थाने में दिनभर चली पंचायत, दंपति के बीच कराया समझौता

Wed, 03 Feb 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Panchayat in TP Nagar police station, couple made agreement
टीपी नगर थाने में चली पंचायत, दंपती में कराया समझौता
विज्ञापन

मेरठ। बेटे का नाम तैमूर रहेगा या बद्रीनाथ, इसे लेकर टीपी नगर थाने में मंगलवार दिनभर पंचायत चली। पुलिस ने दंपती के बीच समझौता करा दिया और महिला की मां को सख्त हिदायत दी है कि वह दंपती से दूर रहे। वहीं, पत्नी ने कहा है कि अब वह पति की इच्छा से ही बेटे का नाम रखेगी।
पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते अलग-अलग समुदाय के युवक युवती ने दो साल पहले शादी कर ली। मां अपने बेटे का नाम तैमूर तो पिता बद्रीनाथ रखना चाहता है। इसे लेकर दंपती में विवाद हो गया था। यह मामला सोमवार को टीपी नगर थाने में पहुंचा था। मंगलवार को दिन भर थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। टीपी नगर पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

महिला ने कहा है कि अब पति के अनुसार ही बेटे का नाम रखा जाएगा। महिला ने बताया कि उसकी मां ने उसे उकसा दिया था। इसके चलते वह अपने पति से निकाह करने की बात कह रही थी। दंपती ने थाने में लिखकर दे दिया कि उनके बीच अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed