फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat in Mulhera village regarding the terror of stray cattle and monkeys

Meerut News: निराश्रित गोवंश व बंदरों के आतंक को लेकर मुल्हेड़ा गांव में पंचायत

Tue, 03 Feb 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat in Mulhera village regarding the terror of stray cattle and monkeys
सरधना। निराश्रित गोवंश व बंदरों की समस्याओं को लेकर मुल्हेड़ा गांव में पंचायत का आयोजन हुआ। ग्र
ग्रामीणों ने चेतावनी दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड सरूरपुर के गांव मुल्हेड़ा में बंदरों और बेसहारा गोवंश के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। घरों में घुसने वाले बंदर और सड़कों पर घूमते निराश्रित गोवंश अब सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। इस समस्या को लेकर मंगलवार को गांव स्थित संत केशव इंटर कॉलेज में पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित निस्तारण की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ही में हुए कुछ हमलों में लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं निराश्रित गोवंश सड़कों और गलियों में डेरा जमाए हुए हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। खेतों में लगी फसलें भी इस वजह से भारी क्षति झेल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार सरूरपुर ब्लॉक अधिकारियों को शिकायत की लेकिन आश्वासन ही मिला। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बंदरों को पकड़कर उचित स्थान पर छोड़ा जाए और निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अध्यक्षता दुर्गा ठाकुर ने की। इस मौके पर मुन्ना प्रधान, संजय सुखवीर, शिव ओम, प्रमोद, संजय, ऋषिपाल, अमरपाल, जोनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed