{"_id":"6949b4b4f9d53e458004786e","slug":"panchayat-elections-netaji-will-add-names-of-forgotten-supporters-to-the-voter-list-meerut-news-c-72-1-mct1004-146018-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : भूले-बिसरे समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएंगे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : भूले-बिसरे समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएंगे नेताजी
विज्ञापन
मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को चायत चुनाव की वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद 30 दिसंबर तक दावे और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। गांवों में नेताओं ने इस अवधि में अपने भूले-बिसरे समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नेताओं ने अपनी टीमों का गठन कर लिया है।
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव 2026 के अप्रैल-मई में होने की संभावना है। पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में नए नाम शामिल कराने, त्रुटियां ठीक कराने और मृत लोगों के नाम हटाने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। दावे व आपत्तियों का निस्तारण करके अब मंगलवार को वोटर लिस्ट का अनंतिम प्रकाशन होगा। इस लिस्ट में एक सप्ताह तक दावे व आपत्तियां मांगी जाएगी। इससे पहले पुनरीक्षण अभियान में भी नेताओं ने अपने समर्थकों के नाम शामिल कराने के लिए पूरा अभियान चलाया। अब 30 दिसंबर तक नेताओं ने अपने छूटे हुए समर्थकों के नाम शामिल कराने के लिए टीमों का गठन कर लिया है। टीमों में लगे स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पहले ही छूटे हुए लोगों के दस्तावेज अपने पास इकट्ठा कर लिए हैं। इसी तरह से त्रुटिपूर्ण नामों को ठीक कराने की भी कवायद रहेगी जिससे वोटर लिस्ट का प्रकाशन होते ही उनमें नाम शामिल कराए जा सकें। जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने दूसरे गांवों में भी अपनी टीम बनाई हैं।
कटे हुए वोटों का डाटा भी आएगा सामने
वोटर लिस्ट के अनंतिम प्रकाशन के साथ ही वोटर लिस्ट में बढ़े हुए नाम और कटे हुए वोटों के आंकड़े भी सामने आ जाएंगे। इसके लिए सभी गांवों में नेताओं और ग्रामीणों की निगाह भी वोटर लिस्ट के प्रकाशन पर लगी हुई है। नई वोटर लिस्ट को ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -
वोटर लिस्ट में नाम गलत हो गया था। अब वोटर लिस्ट प्रकाशित होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि इसमें नाम ठीक कराया जा सकें। -लोकेश बर्क, निवासी ग्राम भटीपुरा।
30 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में नए नाम शामिल कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए गांव के युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा कर लिए हैं। वोटर लिस्ट त्रुटिपूर्ण बनवाने का प्रयास है। -पुनीत त्यागी, ब्लॉक प्रमुख खरखौदा