{"_id":"2a2d56ee15ccf26907ddfe41abbba738","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों पर निस्तारण की औपचारिकता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों पर निस्तारण की औपचारिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची पर आपत्ति दाखिल करने का समय बृहस्पतिवार शाम समाप्त हो गया। शुक्रवार को निस्तारण की औपचारिकता निभाई गई। पूर्व की तरह इस बार भी दावेदारों ने आपत्तियां तो दर्ज कराईं, लेकिन किसी पर कोई बदलाव नहीं हुआ। शनिवार को आपत्ति निस्तारण का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत वार्ड, जिला पचंायत वार्ड और ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर डीपीआरओ कार्यालय में करीब तीन दर्जन आपत्तियां दाखिल हुई थीं। इन पर शुक्रवार को निस्तारण की औपचारिकता का काम हुआ। कुछ आपत्तियों पर शनिवार को सुनवाई होगी। लेकिन यह आपत्तियों का कार्यक्रम महज औपचारिक ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
मनिंदरपाल सिंह को नहीं मिला जवाब
जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने आरटीआई में आरक्षण को लेकर पांच बिंदुओं पर डीपीआरओ से जवाब मांगा था। 24 घंटे के भीतर तत्काल में जवाब देने की मांग की गई थी। लेकिन शुक्रवार रात तक भी जवाब नहीं मिला। मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को वह डीपीआरओ को रिमाइंडर भेजेंगे और यदि रविवार तक जवाब नहीं मिलता है तो सोमवार को इसी आरटीआई के सहारे वह कोर्ट में आरक्षण प्रक्रिया को चुनौती देने के लिए विधिक राय लेंगे।
विज्ञापन