{"_id":"539cf255b1fb7f286d7656dd36027b74","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम्हारे पास 22 तो हमारे पास हैं 25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम्हारे पास 22 तो हमारे पास हैं 25
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 27 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने अपने दावों की उड़ान भरी है तो भाजपा ने उससे भी ऊंची छलांग मारने का दावा किया है। सपा का दावा है कि इस चुनाव के लिए 22 जिला पंचायत सदस्य उसके पास हैं तो भाजपाइयों ने दावा किया है कि उनके पास 25 सदस्य हैं। दोनों दलों के आला नेताओं ने बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने अपने दावे पेश कर दिए।
विज्ञापन
शनिवार अपराह्न तीन बजे रेलवे रोड स्थित एक होटल में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलुवालिया, मुखिया गुर्जर, जयकरण गुप्ता आदि ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कुलविंदर भाजपा के उम्मीदवार हैं और सपाई भी यह जान रहे हैं कि भाजपा जीत रही है। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत के कुल 25 सदस्य भाजपा के पाले में है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ सपाइयों नेभी शाम सात बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। कैबिनेट मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि सपा के पक्ष में 22 सदस्य हैं और यह संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र नागर ने कहा कि विपक्षी पूरी तरह से बौखला गए हैं। इसलिए उलटे-सीधे आरोप लगा रहे हैं। अगर जिले का विकास कराना है, तो सपा प्रत्याशी को जिताना ही होगा। विकास में उत्तर प्रदेश में काबिज सपा की सरकार भी सहयोग देगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि पार्टी नेता ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ता भी एकजुट हैं। कोई गुटबाजी नहीं है। भारी मतों से सीमा प्रधान की जीत होगी। प्रेसवार्ता में एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, चौ. राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, मोहम्मद अब्बास, अयूब अंसारी, जयवीर सिंह, आदिल चौधरी, इसरार सैफी, शम्स परवेज, चैतन्य देव स्वामी, बाबर खान, अहतेशाम इलाही, महमूद इकबाल कस्सार आदि मौजूद रहे।