फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

सात जनवरी को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव

Fri, 18 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक जनवरी को नामांकन और सात जनवरी को मतदान होगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव इसकी अधिसूचना जारी करेंगे। चुनाव की प्रक्रिया जिलाधिकारी कोर्ट में संपन्न होगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मतदान में अभी 20 दिन बाकी हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों का खर्च और तनाव बढ़ जाएगा। अध्यक्ष पद के दावेदार डेढ़ माह से सदस्यों को अपने पक्ष में करने का जोर लगा रहे हैं। एक दावेदार ने तो एक दर्जन सदस्यों को अब तक राजस्थान घूमने भी भेज दिया है। अधिकांश परिवार सहित गए हैं।
विज्ञापन


करीब पचास लोगों का यह काफिला राजस्थान के एक रिसोर्ट में रुका है। जिनका खर्च प्रतिदिन दो लाख रुपये से ज्यादा का आ रहा है। ऐसे में चुनाव में अभी बीस दिन बाकी होने पर यह खर्च बहुत बढ़ जाएगा। इसके साथ ही इन सदस्यों को इतने लंबे समय अपने पक्ष में जुटाकर रखना बड़ी समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed