{"_id":"1080d6a5590294ef72ae77e1cb809953","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जनवरी को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जनवरी को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक जनवरी को नामांकन और सात जनवरी को मतदान होगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव इसकी अधिसूचना जारी करेंगे। चुनाव की प्रक्रिया जिलाधिकारी कोर्ट में संपन्न होगी।
वहीं दूसरी तरफ मतदान में अभी 20 दिन बाकी हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों का खर्च और तनाव बढ़ जाएगा। अध्यक्ष पद के दावेदार डेढ़ माह से सदस्यों को अपने पक्ष में करने का जोर लगा रहे हैं। एक दावेदार ने तो एक दर्जन सदस्यों को अब तक राजस्थान घूमने भी भेज दिया है। अधिकांश परिवार सहित गए हैं।
करीब पचास लोगों का यह काफिला राजस्थान के एक रिसोर्ट में रुका है। जिनका खर्च प्रतिदिन दो लाख रुपये से ज्यादा का आ रहा है। ऐसे में चुनाव में अभी बीस दिन बाकी होने पर यह खर्च बहुत बढ़ जाएगा। इसके साथ ही इन सदस्यों को इतने लंबे समय अपने पक्ष में जुटाकर रखना बड़ी समस्या होगी।