{"_id":"55d290ba88a5ff3a0f905314e6de3db3","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नतीजों की तैयारी, मेरठ के 12 कॉलेजो में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नतीजों की तैयारी, मेरठ के 12 कॉलेजो में होगी मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार के दिन जनता-जनार्दन फैसला करेगी कि किसका सियासी सूरज चमकेगा और किसका अस्त होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को मिले मतपत्रों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से होगी। 12 ब्लॉकों के 12 कालेजों में मतगणना एक साथ शुरू हो जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को पूरा करने के लिए ताकत झोंक दी है।
एक माह की मेहनत और उम्मीदों का परिणाम रविवार को सामने आ रहा है। मतगणना के लिए सभी 12 ब्लॉकों में तैयारियां दुरुस्त की जा रही हैं। सभी ब्लॉकों में अलग-अलग मतगणना हो रही है।
क्षेत्र के इंटर कॉलेजाें को मतगणना स्थल बनाया गया है। वहां अभी से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई हैं। आला अधिकारी शुक्रवार को दिन भर इसकी तैयारियों जुटे रहे। साथ ही समीक्षा की जाती रही। सभी स्थानों पर रविवार सुबह से पुलिस फोर्स को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां होगी मतगणना
1. मेरठ - नवभारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज, परतापुर
2. रजपुरा - सीएलएम इंटर कॉलेज गढ़ रोड मऊखास
3. रोहटा - शालिग्राम इंटर कॉलेज रासना
4. जानी - सीएलएम इंटर कॉलेज जानी खुर्द
5. खरखौदा - जनता इंटर कॉलेज
6. माछरा - चौधरी प्रेमनाथ सिंह इंटर कॉलेज
7. हस्तिनापुर - राजकीय इंटर कॉलेज
8. किला परीक्षितगढ़- परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज
9. सरधना- सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज
10. सरूरपुर - संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय
11. दौराला - सर श्रीराम इंटर कॉलेज, दौराला
12. मवाना - कृषक इंटर कालेज, मवाना
वोट हुए कैंसिल तो बिगड़ जाएगा खेल
मेरठ। वोट कैंसिल होना भी कई की चुनावी राह भटकाएगा तो कई को नई दिशा देगा। ऐसे कई कारण हैं जिनसे वोट कैंसिल माने जा सकते हैं। मतपत्र के चुनाव में वोट कैंसिल होने से कई बार समीकरण बिगड़े और बने हैं। मतपेटी खुलेगी तो तय होगा किसके वोटरों ने नादानी की तो किसके समझदार निकले।
इन कारणाें से वोट हो सकते है कैंसिल
- मोहर दो या अधिक प्रत्याशियों के सिंबल के सामने लगी हो
- चुनाव निशान के सामने कोई निशान, अंगूठा या पेंसिल का निशान
- मुहर चिन्हों के विभाजन की लाइन पर हो
- मतपत्र नकली या फिर कटा-फटा हो
- ऐसे मतपत्रों को निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश किया जाएगा। वे ही इसे निरस्त करने या न करने का फैसला लेंगे।