{"_id":"131484fa424ea009593864526e24bde8","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में 67.72 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में 67.72 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे यानी अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को छिटपुट हंगामों के बीच तीन ब्लॉकों में 67.72 प्रतिशत मतदान हुआ। कई स्थानों पर जमकर हंगामा हुआ। सरधना के मढ़ियाई में एक पूर्व महिला प्रधान ने पूर्व प्रधान को थप्पड़ जड़ दिया जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
दौराला के सिवाया गांव में फर्जी मतदान कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा तो लोगों ने जबरन उसे छुड़ा लिया। इस पर पुलिस ने खूब लाठियां फटकारी। अव्यवस्था फैलाने पर छह लोगों को दौराला के गांव मंडौरा से हिरासत में लिया गया। डीएम ने चुनाव की गोपनीयता भंग करने पर एक पीठासीन तथा मतदान अधिकारी को दौराला पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इस पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड छह से 14 कुल नौ वार्डों के 133 उम्मीदवारों का भविष्य वोटरों ने मतपेटी में सुरक्षित कर दिया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत की 229 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। जिलाधिकारी पंकज यादव, एसएसपी डीएस दूबे समेत तमाम प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी अलर्ट रहे। कुछ स्थानों मामूली झड़पें हुई और पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। बावजूद इसके मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया और 67.72 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
दौराला ब्लॉक में सबसे ज्यादा 72.78 प्रतिशत वोट पडे़। सरधना में 67.32 जबकि सरूरपुर ब्लॉक में 63.60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। करीमपुर गांव में पुनर्मतदान भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। यहां भी अस्सी प्रतिशत मतदान हुआ। जिलाधिकारी ने अतिसंवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा किया।
डीएम प्राथमिक विद्यालय मामूरी पहुंचे तो पाया कि यहां तैनात पीठासीन अधिकारी आस मोहम्मद (सरकारी शिक्षक) व मतदान अधिकारी तृतीय (नगर निगम कर्मी) ग्यासुद्दीन मतदान की गोपनीयता भंग कर रहे हैं। उन्होंने दोनों को थाना दौराला पुलिस के सुपुर्द किया और विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय मौजमाबाद ज्वालागढ़ में होमगार्ड द्वारा मतदान दल को छोड़कर ड्यूटी से जल्दी जाने पर बर्खास्तगी के निर्देश दिए। दौराला के गांव मंडौरा में मतदान केन्द्र के बाहर हंगामा कर रहे तथा अव्यवस्था फैला रहे छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
-----------
दौराला ब्लॉक : 72.78 (सर्वाधिक)
सरधना ब्लॉक : 67.32
सरूरपुर ब्लॉक : 63.60
करीमपुर गांव : 80 (पुनर्मतदान)
जिपं के 9 वार्डों में 133 प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला
229 क्षेत्र पंचायत सीटों पर हुआ मतदान