फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

760 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Fri, 09 Oct 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 09 Oct 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के होने वाले चुनावों के प्रथम चरण में आज मतदान होगा। प्रथम चरण के तीन ब्लॉकों में होने वाले इस चुनाव में क्षेत्र पंचायत की 175 सीटों के लिए 675 प्रत्याशियों और जिला पंचायत की सात सीटों के लिए 85 प्रत्याशियों का भाग्य शुक्रवार को मतपेटी में बंद हो जाएगा। इस मतदान में तीनों ब्लॉकों की 104 ग्राम पंचायतों के मतदाता मतदान करेंगे।

प्रथम चरण में जानी खुर्द, रोहटा और मेरठ ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। जिसमें जानी खुर्द की 77 क्षेत्र पंचायत सीटों में से 73 के लिए मतदान होगा। क्योंकि यहां से चार सीटाें पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जबकि रोहटा में 61 क्षेत्र पंचायत सीटों और मेरठ ब्लॉक में 37 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए मतदान होगा। जबकि इन तीनों ब्लॉकों के तहत आने वाली जिला पंचायत की वार्ड 15 से वार्ड 21 तक की सात सीटों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
पहले चरण के मतदान के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर रवाना शुरू होना शुरू हो गयी। जानी ब्लॉक के मतदान को सीएलएम इंटर कालेज जानीखुर्द से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जबकि रोहटा ब्लॉक के लिए श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक इंटर कालेज रासना से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मेरठ ब्लॉक की पोलिंग पार्टी नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज परतापुर से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को यहां जमा होंगी मतपेटियां
मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियाें को कड़ी सुरक्षा में तय मतगणना स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। जानी ब्लॉक की मतपेटियां सीएलएम इंटर कालेज जानीखुर्द , रोहटा ब्लॉक की मतपेटियां श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक इंटर कालेज रासना और मेरठ ब्लॉक की मतपेटियां नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज परतापुर में जमा होंगी।

पर्यवेक्षक ने देखी तमाम व्यवस्था
पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक नवतेज सिंह ने बृहस्पतिवार को तीनों ब्लॉकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था के साथ ही मतगणना स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र मौजूद रहे।
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए नौ घंटे का समय दिया है। सुबह ठीक आठ बजे मतदान शुरू हो जाएगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतदान अभिकर्ताओं की मौजूदगी में मतपेटियों को सील कर मतगणना स्थलों तक पहुंचाया जाएगा।

मजिस्ट्रेट रहे दौरे पर
बृहस्पतिवार को तीनों ब्लॉकों के तमाम जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट दौरे पर रहे। सभी ने क्षेत्र में लगातार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के मौके पर न मिलने पर पर्यवेक्षक नवतेज सिंह ने उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी के करने के आदेश दिए हैं।


इन दोनों अधिकारियों में सेल टैक्स विभाग के संयुक्त आयुक्त गूना सिंह बोनाल जो कि रोहटा ब्लॉक में जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। और दूसरे कृषि विभाग के मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी राघवेंद्र सिंह हैं। राघवेंद्र सिंह को रोहटा में ही सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दोनों ही अधिकारी बाद में मौके पर पहुंच गए थे, जिस कारण इनके खिलाफ अभी कार्यवाही लंबित रखी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed