{"_id":"99e3c35f13d91fada4a33a2ceaac2638","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के नामांकन पत्रों की बिक्री 26 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के नामांकन पत्रों की बिक्री 26 से
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 26 सितंबर से शुरू होगी। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी प्रशासन कोर्ट में संपन्न होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के नामांकन 28 और 29 सितंबर को होने हैं। पहले चरण में जानीखुर्द, रोहटा और मेरठ ब्लॉक में चुनाव होने हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए सात वार्डों (15-21) में चुनाव होगा।
विज्ञापन
इसके लिए 26 सितंबर को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। 28 और 29 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कोर्ट, तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी प्रशासन और चौथे व अंतिम चरण की नामांकन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कोर्ट में संपन्न होगी।
विज्ञापन