{"_id":"3bcb3c6835fb6ec48df4f9deab1cfbe2","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चरणों में होगा तीन-तीन ब्लॉकों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चरणों में होगा तीन-तीन ब्लॉकों का चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्विस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चार चरण में होने वाले चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जहां 28 सितंबर से प्रत्येक चरणवार 10 अक्तूबर तक संपन्न होगी। वहीं मतदान 9 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक चार चरणों में संपन्न होंगे। एक नवंबर को चारों चरणों में हुए मतदान की गणना एक साथ ब्लॉक स्तरों पर की जएगी।
विज्ञापन
चरणवार मतदान की यह होगी स्थिति
मेरठ जनपद में 12 ब्लॉक हैं। इनमें से प्रत्येक चरण में तीन-तीन ब्लॉकों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। प्रथम चरण में मेरठ, जानीखुर्द और रोहटा ब्लॉक का चुनाव होगा। इसके लिए 28 और 29 सितंबर को नामांकन होंगे, 30 सितंबर और एक अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीन अक्तूबर को नामांकन पत्र वापसी की प्र्रक्रिया होगी। इसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 9 अक्तूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
द्वितीय चरण में खरखौदा, रजपुरा और माछरा ब्लॉक में चुनाव होंगे। यहां एक और तीन अक्तूबर को नामांकन के साथ 13 अक्तूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण में मवाना, परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर ब्लॉक में चुनाव होंगे। जिसके लिए छह और सात अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं चौथे और अंतिम चरण में दौराला, सरधना और सरूरपुर खुर्द ब्लॉक में चुनाव होगा। इसकी नामांकन प्रक्रिया नौ और दस अक्तूबर को होगी और मतदान 29 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के होंगे चुनाव
पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। क्षेत्र पंचायत चुनाव में जानीखुर्द ब्लॉक के 77, रोहटा ब्लॉक के 61, दौराला ब्लॉक के 70, रजपुरा ब्लॉक के 96, खरखौदा ब्लॉक के 61, मवाना ब्लॉक के 67, मेरठ ब्लॉक के 37, हस्तिनापुर ब्लॉक के 59, सरधना ब्लॉक के 74, सरूरपुर खुर्द ब्लॉक के 85, माछरा ब्लॉक के 79 और परीक्षितगढ़ ब्लॉक के 86 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होगा। ऐसे में सभी 12 ब्लॉकों के लिए कुल 852 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही जिला पंचायत के 34 सदस्यों का निर्वाचन इन चार चरणों में संपन्न होगा।
शहर में होंगे विकास, देहात में अधिसूचना
पंचायत चुनावोें की अधिसूचना से नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास कार्य या सरकारी योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी। यहां पर जिस तरह काम चल रहा है, वैसे ही चलेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल के अनुसार पंचायतों में ही अधिसूचना प्रभावी होगी और इसके तहत कोई भी सरकारी घोषणा या नए कार्य का प्रारंभ नहीं होगा।