{"_id":"6a1d881e2a09cf8ac90a44ca","slug":"panchayat-assistants-demand-increase-in-honorarium-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1205110-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचायत सहायकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचायत सहायकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने अपने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। सभी पंचायत सहायक जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों का कार्य गांव के लोगों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाना है। वे अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह 6200 रुपये मानदेय मिल रहा है। इस मानदेय में परिवार का भरण पोषण करना कठिन है। उन्होंने 15 हजार रुपये मासिक से अधिक मानदेय करने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।