{"_id":"574df5954f1c1b9f4a108afe","slug":"panch-laakh-ke-aabhushan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के आभूषण पर देना होगा पैन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के आभूषण पर देना होगा पैन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सराफा कारोबारियों को राहत दी है। सरकार द्वारा दो लाख के आभूषण खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को वापस ले लिया है। अब पांच लाख तक के आभूषण पर ग्राहक को कोई पैन कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं है। सरकार के इस कदम से सराफा कारोबारी काफी खुश हैं।
एशिया की प्रसिद्ध आभूषण बनाने की सर्राफा मंडी में प्रतिदिन आठ से दस करोड़ रुपये का कारोबार होता है। करीब 5000 थोक और रिटेलर ज्वैलर्स एवं सप्लायर हैं। 15 हजार से ज्यादा आभूषण तराशने वाले मैन्यूफैक्चरर्स हैं।
इस हिसाब से 20 हजार से ज्यादा परिवारों की रोजी-रोटी इस कारोबार से चलती है। मेरठ समेत देश के सराफा कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी और दो लाख के आभूषण पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर रोष जताया था। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में करीब डेढ़ माह तक बाजार बंद भी रखा था। लेकिन सरकार ने उसे वापस नहीं लिया था। अब सरकार ने दो लाख के आभूषण खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को वापस लेते हुए इसे 5 लाख तक ही कर दिया है।
विज्ञापन
ठोस पर नहीं छूट
सरकार ने यह छूट सोने के आभूषण पर दी है। जबकि 2 लाख का ठोस सोना खरीदने पर पैन कार्ड की कॉपी अभी भी देनी होगी।