फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pallavapuram remained the most polluted for the second day too

Meerut News: दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा पल्लवपुरम

Thu, 20 Nov 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pallavapuram remained the most polluted for the second day too
मोदीपुरम। शहर में प्रदूषण का असर अब भी कम नहीं हुआ है। यहां का एक्यूआई सुबह 349 रहा जबकि शाम को 339 दर्ज किया गया। वहीं, शहर में पल्लवपुरम क्षेत्र दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 360 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वातावरण में प्रदूषण के कारक लगातार घुल रहे हैं। ये स्थानीय लोगों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक साबित हो रहे हैं। बुधवार सुबह के समय भी स्मॉग छाया रहा। सुबह दस बजे तक इसका असर दिखाई दिया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री में और रात में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम का वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण से फिलहाल किसी राहत के आसार नहीं हैं। तीन-चार दिन तक प्रदूषण का लेवल लाल श्रेणी में ही रहेगा और यह बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि बढ़ता प्रदूषण बड़ी समस्या है। यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है। इसके कई कारण हैं। इनमें औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं, जीवाश्म ईंधन का जलना और कृषि में रसायनों का अत्यधिक उपयोग शामिल है। सर्दियों में तापमान कम होने पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ठंडी हवा के संपर्क में धूल कण आते हैं तो इससे स्मॉग बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा प्रदूषण का हाल
पल्लवपुरम 360
मेरठ 339
गंगानगर 310
जयभीम नगर 346
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed