फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pali camp has been serving Kanwariyas for 44 years.

Meerut News: 44 साल से कांवड़ियों की सेवा कर रहा पाली का शिविर

Mon, 10 Aug 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Pali camp has been serving Kanwariyas for 44 years.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव पाली स्थित पंचवटी शिव मंदिर में पिछले 44 वर्षों से कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। इस वर्ष भी सात अगस्त से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को शिविर में पहुंचे बागपत सांसद राजकुमार सांगवान का समिति पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
कांवड़ शिविर में पूरा गांव शिवभक्तों की सेवा में जुटा है। कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

सेवा शिविर की नींव शामली निवासी संघ के संस्थापक स्वर्गीय त्रिलोकचंद बंसल ने वर्ष 1982 में रखी थी। इसके बाद यह सेवा परंपरा लगातार आगे बढ़ती रही। शिविर वर्ष में दो बार सावन और फाल्गुन माह में लगाया जाता है। संस्थापक त्रिलोकचंद बंसल की चौथी पीढ़ी भी अब इस सेवा कार्य में जुटी है। उनके पुत्र विजय कुमार बंसल, पौत्र संजय बंसल और प्रपौत्र अवि बंसल उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। पूर्व प्रधान यज्ञदत्त, पूर्व प्रधान सुभाष प्रधान, भूपेंद्र, आनंद पंडित, रामकुमार पंडित, नरेश पंडित, राहुल शर्मा, मेरठ निवासी मनोज अग्रवाल, शामली निवासी शिवकुमार मित्तल और एडवोकेट गौरव मित्तल समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed