फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pal Samaj Mahapanchayat today to protest against murder

नही हुई गिरफतारी,पाल समाज की महापंचायत आज

Tue, 02 Feb 2021 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pal Samaj Mahapanchayat today to protest against murder
हत्या के विरोध में पाल समाज की महापंचायत आज
विज्ञापन

परतापुर। आकाश के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पाल समाज आज (मंगलवार) को महापंचायत करेगा। रिठानी में महापंचायत के पर्चे बांटकर जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं।
घोपला रोड निवासी आकाश पुत्र रिछपाल की 27 जनवरी को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉ. प्रमोद शर्मा और उनके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्यारोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं होने से पाल समाज में आक्रोश है। 28 जनवरी को परिजनों और पाल समाज के लोगों ने घोपला रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ब्रह्मपुरी ने तीन दिन में हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। सोमवार सुुबह रिठानी मे पाल समाज की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को सुबह 10 बजे रिठानी में पाल समाज की महापंचायत का निर्णय लिया गया। रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने मंगलवार को बाजार बंद रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि पशु चिकित्सक के भाई अजय और अशोक को पुलिस ने हिरासत लिया है। आरोपी दंपती पर 25-25 हजार का इनाम है। जल्द ही धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई की जाएगी। सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपा देगी धरना
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग को लेकर तीन फरवरी को आजाद समाज पार्टी कलक्ट्रेट पर धरना देगी। इसमें चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला महासचिव शमीम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आसपा और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में शामिल होंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed