भारतीय सेना की ताकत देख झुका पाकिस्तान, इमरान खान को लेना पड़ा ये बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह ने चीन और भारत बार्डर पर कई रिसर्च किए हैं। सिंह बताते हैं कि साल 2016 में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पुलवामा में जवानों पर हुए हमले के बाद वायु सेना ने जो एयर स्ट्राइक की है, उससे पाकिस्तान के साथ ही चीन को भी पता चल गया है कि यह कितना संवेदनशील हो गया है। पहले भारतीय सेना के सरकार ने हाथ रोके हुए थे। लेकिन अब सेना को छूट मिली तो दिखा दिया कि हम कुछ भी करने में सक्षम हैं। यही वजह रही कि जिससे पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। चीन ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह से बयान दिया है। वरना इससे पहले चीन भी पाकिस्तान के पक्ष में बोलते हुए यह दिखाता है कि भारत ने कुछ किया तो वह उसका साथ दे सकता है। लेकिन सेना की ताकत और सरकार द्वारा स्पष्ट नीति के चलते चीन को इस मामले में चुप होना पड़ा। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान अब चारों तरफ से घिर गया है।
चौतरफा दबाव से घिरा पाकिस्तान
सामरिक मामलों के जानकार रंजीत कुमार बताते हैं कि पाकिस्तान भारी दबाव में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर कभी इतना दबाव नहीं पड़ा। फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका के अलावा चीन तक पाकिस्तान को लेकर बयान दे चुका है। यह भारत की सबसे बड़ी सफलता है। रंजीत कुमार बताते हैं कि इसी का नतीजा है कि 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को भारत भेजने की घोषणा कर दी। निश्चित तौर पर यह सरकार की बड़ी सफलता है। लेकिन पाकिस्तान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान जब आतंकी संगठनों पर कार्रवाई नहीं करता है, तब तक सरकार को इसी तरह से कड़ा रुख अख्तियार रखना होगा। 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब एयर स्ट्राइक से भारत की पूरे विश्व में साख बढ़ी है। ऐसे में सभी देश आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दबाव बना रहे हैं।
‘पाकिस्तान को पता चल गई औकात’
वायु सेना से रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर डीपी सिंह कहते हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन को जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान को सात दिन के भीतर छोड़ना ही पड़ता। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी पता था कि वह कुछ नहीं कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को पता चल गया कि उसको कैसा जवाब मिल सकता है। सेना का उस पर हर तरफ से दबाव है। पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। पाकिस्तानी सेना बखूबी जानती है कि वह सीधे मुकाबले में कभी भी हमसे जीत नहीं सकती। चार बार युद्ध में हारने के बाद उनको अपनी औकात पता है। इसके चलते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने 24 घंटे में विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा कर दी। ऐसा नहीं करने पर पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ते।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/