फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pak Detective Zahid hided a secret bag in ground sent meerut videos to ISI

जासूस जाहिद ने जमीन में दबाया था सीक्रेट बैग, ISI को भेजी थीं इस जगह की वीडियो

Wed, 31 Oct 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 31 Oct 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
pak Detective Zahid hided a secret bag in ground sent meerut videos to ISI
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
पाक जासूस जाहिद को लेकर बुलंदशहर पुलिस मंगलवार को मेरठ लेकर पहुंची थी। बुलंदशहर पुलिस सादी वर्दी में जासूस जाहिद को चार घंटे तक साथ ले घूमती रही। पुलिस के पास इन 25 लोगों की लिस्ट थी। पुलिस ने लिसाड़ी गेट में सभी के घर पड़ताल की।
विज्ञापन


एनएच-58 पर भी बुलंदशहर पुलिस जासूस जाहिद को लेकर गई थी। जासूस ने बताया कि उसने परतापुर इलाके की कई वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी है। कैंट इलाके में उसको ज्यादा सूचनाएं नहीं मिलीं। घटना के बाद भागने के लिए कौन-कौन से सुरक्षित रास्ते हैं, इसकी जानकारी आईएसआई ने जासूस से मांगी थी। इसे देखते हुए उसने हाईवे की वीडियो बनाई थी। 
विज्ञापन


डेढ़ घंटे कैंट में हुई पूछताछ 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जासूस जाहिद को कैंट क्षेत्र में ले जाया गया। जहां पर सेना की खुफिया एजेंसियों ने करीब डेढ़ घंटे तक जासूस से पूछताछ की। सेना की गोपनीय जानकारी उसको कौन मुहैया करता था, इसको लेकर कई सवाल पूछे गए। लेकिन जाहिद ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसके बाद पुलिस उसको लालकुर्ती और फिर ब्रह्मपुरी में ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नक्शे और पासपोर्ट बरामद 
जासूस जाहिद को मेरठ लाकर कैंट के तीन नक्शे और उसका पासपोर्ट पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मेरठ से जाते समय बुलंदशहर सीमा पर जाहिद ने मिट्टी खोदकर एक बैग निकाला। जिसमें नक्शे व पासपोर्ट मिला है।

चार घंटे साथ लेकर दबिश
जासूस जाहिद की निशानदेही पर बुलंदशहर पुलिस ने मेरठ कैंट, लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी समेत कई इलाकों में दबिश दी। जासूस द्वारा मेरठ में बनाए गए ठिकानों व सेना की गोपनीय जानकारी देने वालों की तलाश की गई। लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ा। 

करीब चार घंटे की कार्रवाई के बाद बुलंदशहर पुलिस जासूस को लेकर लौट गई। पूछताछ में जाहिद ने बताया था कि वह मेरठ कैंट से गोपनीय दस्तावेज लेकर गया था। एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि जासूस जाहिद को लेकर बुलंदशहर पुलिस मेरठ पहुंची थी। कई जगहों पर दबिश दी गई।

जाहिद पूर्व में मेरठ में जहां-जहां पर गया था, उसको लेकर वहां-वहां जाकर इसका सत्यापन किया गया। तीन दिन के पुलिस रिमांड पर जाहिद से एटीएस, आईबी सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed