{"_id":"6980137cb5feca1c460767d6","slug":"pain-written-on-paper-suicide-note-was-posted-in-whatsapp-group-sso-suicide-at-substation-in-muzaffarnagar-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हिंदू नाई... फर्जी तरीके से पाई सरकारी नौकरी', ब्लैकमेलिंग से आहत कर्मी ने नोट लिख ग्रुप में डाला; दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हिंदू नाई... फर्जी तरीके से पाई सरकारी नौकरी', ब्लैकमेलिंग से आहत कर्मी ने नोट लिख ग्रुप में डाला; दी जान
Mon, 02 Feb 2026 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:24 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के तितावी में उपकेंद्र में एसएसओ ने खुदकुशी कर ली। एसएसओ ने कागज पर पीड़ा लिखी और उसे व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया। एसएसओ ने पत्र में लिखा कि अनुसूचित जाति के आधार पर नौकरी हासिल की थी, जबकि वह हिंदू नाई है। जाति की शिकायत कर ब्लैकमेलर ने दबाव बनाया था। विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
muzaffarnagar suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के तितावी में शिकायतों और ब्लैकमेल किए जाने से परेशान एसएसओ शुभम कुमार (28) ने सुसाइड नोट लिखकर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। पुलिस और बिजली कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही मुकुंदपुर बिजलीघर के कमरे में खुद को बंद कर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आरोप लगाया कि जाति छिपाकर अनुसूचित जाति के कोटे में नौकरी हासिल करने की बात पता चलने पर कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे थे। लगातार दबाव बनाया गया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी शुभम शनिवार रात बिजलीघर पर ड्यूटी करने के लिए गया था। रात साढ़े 12 बजे व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम हाथ से लिखा सुसाइड नोट भेजा गया। कर्मचारियों ने उसके साथियों से संपर्क किया।

लगभग एक बजे बघरा क्षेत्र के जेई सुनील शाहू को जानकारी मिली। कर्मचारी और पुलिस करीब 10 मिनट बाद ही बिजलीघर पर पहुंच गए। पुलिस को कमरे के बाहर चाबी फर्श पर पड़ी मिली। कमरा खोल कर देखा तो अंदर एसएसओ का शव, पास में मोबाइल और तमंचा भी पड़ा था।
हिंदू नाई... अनुसूचित जाति के कोटे में पाई नौकरी
सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। पत्र में लिखा कि अनुसूचित जाति के आधार पर नौकरी हासिल की थी, जबकि वह हिंदू नाई है। बुढ़ाना के गांव भैसाना निवासी गणपत नाम के किसी व्यक्ति ने उसकी शिकायत की और ब्लैकमेल किया जा रहा था। अंदेशा जताया कि उसके साथ अन्य लोग भी शामिल है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे नाम की जांच कर रही है। 31 जनवरी को ही शिकायत की जानकारी मिली थी।

परिवार दूध बेचकर करता है गुजारा
शुभम कुमार के परिजन पशुपालन करते हैं और दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव के प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता अनिल हैं। परिवार में बड़ा बेटा विद्युत विभाग में कार्यरत था, जबकि छोटा बेटा अभिषेक अभी पढ़ाई कर रहा है। मृतक की दो बहनों की शादी हो चुकी है। पत्नी शिक्षिका है।