फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paid tribute to the martyr on Bhagat Singh's birth anniversary.

Meerut News: भगत सिंह की जयंती पर शहीद को किया नमन

Mon, 28 Sep 2026 05:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the martyr on Bhagat Singh's birth anniversary.
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने अन्य लोगों के साथ भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भगत सिंह के जीवन, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने युवाओं को भगत सिंह के जीवन से साहस, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed