फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pahari Panthers Haldwani and Muzaffarnagar in the finalPahari Panthers Haldwani and Muzaffarnagar in the final

Meerut News: मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी और मुजफ्फरनगर फाइनल में

Sun, 12 Oct 2025 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Pahari Panthers Haldwani and Muzaffarnagar in the finalPahari Panthers Haldwani and Muzaffarnagar in the final
इंटर रीजन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुईं आठ टीमें
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इंटर रीजन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी और मुजफ्फरनगर रॉयल्स ने फाइनल में जगह बनाई।

टूर्नामेंट में बरेली ब्लास्टर्स, देहरादून, मेरठ आरओ, मुजफ्फरनगर रॉयल्स, पहाड़ी पैंथर्स हल्द्वानी, टीम आरओ आगरा, जोनल ऑफिस लीडर्स और जोनल ऑफिस मैजिशियंस कुल आठ टीमें शामिल रहीं। पहले मैच में मेरठ आरओ की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन बनाए। इसके बाद आगरा ने 8.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। दूसरे मैच में मैजिशियंस की टीम 9.2 ओवर में 62 रन बनाए। हल्द्वानी की टीम ने 6.5 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। तीसरे मैच में बरेली की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाए। देहरादून की टीम ने 7.3 ओवर में 82 रन बनाकर जीत दर्ज की। चौथे मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 142 रन बनाए। लीडर्स की टीम मात्र 49 रन ही बना सकी। इसके बाद पेहला सेमीफाइनल मैच हल्द्वानी व देहरादून के बीच हुआ, जिसमें हल्द्वानी ने मैच जीता। दूसरा मैच मुजफ्फरनगर रॉयल्स ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर बैंक के चीफ मैनेजर राहुल सोम समेत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed