फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pachkalyanak orgnised

विधि विधान से पंच कल्याणक ध्वजारोहण

Fri, 31 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
pachkalyanak orgnised
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप पर विगत पांच वर्षों से अद्भुत भगवान शांतिनाथ का 72 फुट ऊंचाई पर समवसरण का निर्माण किया गया है। यह वर्तमान में संपूर्ण भारतवर्ष में सबसे बड़ा भगवान शांतिनाथ का समवसरण है। अधर आकाश में इसकी रचना की गई है। जिसमें तिलोयण्णत्ति ग्रंथ के अनुसार संपूर्ण रचना को परिपूर्ण किया गया है। भारत गौरव चारित्र चंद्रिका गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा एवं मंगल आशीर्वाद से जालना निवासी साहू सुभाष चंद जैन, मंगला जैन ने समवसरण बनाने का पुण्यार्जन अपने द्रव्य द्वारा प्राप्त किया है। वर्तमान में ये जम्बूद्वीप में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि तीन से सात फरवरी 2020 तक बड़े स्तर पर भगवान शांतिनाथ समवसरण पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संपन्न की जा रही है। जिसमें सुदूरवर्ती प्रांतों से भक्तगण पधार रहे हैं। इस पंचकल्याणक का ध्वजारोहण 31 जनवरी 2020 को प्रात: 9.15 बजे पंचकल्याणक के सौधर्म इंद्र सुभाष चंद जैन साहू एवं संस्थान के पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्रकीर्ति स्वामी जी के कर कमलों से होगा। तत्पश्चात योगमंडल विधान की क्रियाएं दो दिन चलेंगी। जिसमें समस्त ब्रह्माण्ड के देवी-देवताओं को अर्घ्य समर्पित कर आमंत्रित किया जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के कुशल निर्देशन में एवं प्रतिष्ठाचार्य श्री विजय कुमार जैन, पं. दीपक उपाध्ये-सांगली द्वारा विधिविधान पूर्वक संपन्न किए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य महेंद्र, सुषमा साहू औरंगाबाद, धनकुबेर सुजीत, मनीषा साहू जालना, सनत कुमार इंद्र आशीष, अर्चना साहू जालना, महायज्ञ नायक विनोद, रेखा साहू जालना, महेंद्र इंद्र विलास, करुणा साहू औरंगाबाद मुख्य हैं। जिसमें महाराष्ट्र से प्रो. डीए पाटिल जयसिंहपुर, श्रीपाल जैन गेवराई, संजय पापड़ीवाल पैठण, प्रमोद कासलीवालऔरंगाबाद, चिरंजीलाल कासलीवाल पटना आदि उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed