{"_id":"68a2240a2f1d5c9c570b92d4","slug":"pac-constable-had-committed-suicide-revealed-in-postmortem-report-meerut-news-c-26-1-sal1002-147762-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के आरक्षी ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के आरक्षी ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
फालोअप : एलम में घर पर खिड़की से फंदे पर लटका मिला था आरक्षी का शव
- मेरठ में 44 बटालियान पीएसी में तैनात था सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी पीएसी सिपाही युगल बालियान (27) ने फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आने से इसका खुलासा हुआ है।
एलम के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी युगल बालियान 2021 में पीएसी में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में 44 बटालियन पीएसी जनपद मेरठ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वे पिछले लगभग तीन महीने से घर पर आए थे। बीच में एक-दो बार अपने ऑफिस में गए थे। शनिवार को घर के कमरे में उनका शव गमछे से फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी।
परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। युगल बालियान अविवाहित थे। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सिपाही के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। इससे सिपाही द्वारा आत्महत्या किया जाना पाया गया है।