फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paachve din nau ne kiya

पांचवें दिन 9 प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल, शहर की इस सीट पर नहीं खुला अभी खाता

Sun, 22 Jan 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
paachve din nau ne kiya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन छह विधानसभाओं में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किए। जबकि सरधना में अभी तक खाता नहीं खुला है। शनिवार को नामांकन करने वालों में मुख्य रूप से बसपा के चार और भाजपा व रालोद के एक-एक प्रत्याशी शामिल रहे। जबकि तीन प्रत्याशी निर्दलीय रहे।

विज्ञापन


बसपा से सबसे ज्यादा चार नामांकन हुए। इनमें दक्षिण सीट पर हाजी याकूब कुरैशी, हस्तिनापुर से योगेश वर्मा, किठौर से गजराज नागर और शहर सीट से पंकज जौली ने नामांकन किया। इन सभी के साथ एमएलसी और पश्चिमी क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर अतर सिंह राव, जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, हाजी इमरान याकूब मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा से सिवालखास सीट पर जितेंद्र पाल सिंह सतवाई ने नामांकन भरा। उनके साथ सांसद डॉ. सतपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, हरीश चौधरी, संदीप प्रधान, इंद्रपाल बजरंगी आदि मौजूद रहे। जबकि रालोद से किठौर सीट पर मतलूब गौड ने नामांकन किया। उनके साथ शोहराब ग्यास आदि मौजूद रहे। कैंट सीट पर निर्दलीय के रूप में बीपी सिंह, विनोद चौधरी और प्रदीप शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद पर होगी कार्रवाई
कैंट सीट से पर्चा भरने वाले निर्दलीय विनोद चौधरी पर्चा भरने से पहले ही आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए। विनोद के साथ आये प्रस्तावकों ने मीडिया को जो पम्फलेट बांटे, उन पर मुद्रक का पता और नाम दर्ज नहीं था। जिस कारण उनकी शिकायत संबंधित विस के निर्वाचन अधिकारी से की गई। जिस पर उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed