फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paach saal me

पिछले चुनाव में लखपती थे, अब वह करोड़पति हो गए, जानिए कौन ?

Tue, 24 Jan 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Jan 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
paach saal me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पर्चा दाखिल करने वाले प्रमुख दलों के अधिकांश प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर भाजपा के सरधना प्रत्याशी और वर्तमान विधायक ठा. संगीत सोम हैं। जबकि सबसे गरीब हस्तिनापुर सीट से रालोद की कुसुम हैं। शिक्षा के मामले में सत्यप्रकाश सबसे पीछे, तो सिवालखास से सपा प्रत्याशी गुलाम मौहम्मद सबसे आगे हैं। सत्यप्रकाश सबसे ज्यादा उम्रदराज, तो हस्तिनापुर से रालोद प्रत्याशी कुसुम सबसे युवा हैं। वहीं हस्तिनापुर विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि पिछले चुनाव में लखपती थे, अब वह करोड़पति हो गए हैं। अहम बात ये है कि सपा के किसी भी प्रत्याशी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


कैंट सीट
बसपा प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी 50 वर्ष के हैं और शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि है। सोलंकी और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 2.54 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है और उनके ऊपर 3 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल की शैक्षिक योग्यता का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। सत्यप्रकाश और उनकी पत्नी के नाम पर 2,80,69,000 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में उनकी संपत्ति 2,77,94,652 रुपये थी। सत्यप्रकाश अग्रवाल के ऊपर एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरधना सीट
बसपा के इमरान कुरैशी की उम्र 32 वर्ष है और वह मुंशी (दसवीं समकक्ष) तक पढ़े हैं। इमरान, उनकी पत्नी और आश्रितों के पास कुल 2,55,70,513 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके पास दो शस्त्र लाइसेंस और पांच मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा प्रत्याशी ठा. संगीत सोम की उम्र 37 वर्ष है। सोम 12वीं तक पढ़े हैं। उनकी व पत्नी की चल-अचल संपत्ति 48.26 करोड़ रुपये है। पिछले चुनाव में 18,96,01,000 रुपये थी। उनकी संपत्ति में करीब 29.70 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। संगीत पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
सपा के अतुल प्रधान की उम्र 33 वर्ष है और वह स्नातक हैं। अतुल के पास 1.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो पिछले चुनाव में 16,84,310 रुपये थी। अतुल के शपथ पत्र में मुकदमे संबंधी कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है।

हस्तिनापुर सीट
सपा प्रत्याशी प्रभुदयाल वाल्मीकि 53 वर्ष के हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता दसवीं अनुत्तीर्ण है। प्रभुदयाल, उनकी पत्नी और आश्रितों पर कुल 1,04,40,000 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में 23,69,325 रुपये की संपत्ति थी। प्रभुदयाल पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

भाजपा के दिनेश खटीक 40 वर्ष के हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता 9वीं है। दिनेश खटीक और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 1.37 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है और कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

रालोद प्रत्याशी कुसुम की उम्र 30 वर्ष है और वह 7वीं पास हैं। उनके पति के पास कोई संपत्ति नहीं है, जबकि उनके पास 27.12 लाख रुपये हैं।

किठौर सीट
सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर की उम्र 62 वर्ष है और शैक्षिक योग्यता एमए एलएलबी है। उनके व पत्नी के नाम पर कुल 2.63 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में 3,17,07,610 रुपये की संपत्ति थी। शाहिद के ऊपर भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
भाजपा के सत्यवीर त्यागी की उम्र 63 वर्ष है और वह हाईस्कूल पास हैं। उनकी व पत्नी की चल-अचल संपत्ति 69.70 लाख रुपये है। उनके ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं।

सिवालखास सीट
सपा प्रत्याशी गुलाम मौहम्मद की उम्र 64 वर्ष है। उनकी शैक्षिक योग्यता एमए बीएड, एलएलबी है। गुलाम मौहम्मद और उनकी दो पत्नियों के नाम पर कुल 2.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में 1,21,42,250 रुपये की संपत्ति थी। गुलाम पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

शहर सीट
भाजपा प्रत्याशी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उम्र 66 वर्ष है और शैक्षिक योग्यता बीएससी, बीएएमएस है। उनके व पत्नी के नाम 2,08,21,896 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले चुनाव में संपत्ति 1,07,06,610 रुपये थी। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पर छह मुकदमे दर्ज हैं।

सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी की उम्र 55 वर्ष और शैक्षिक योग्यता 8वीं पास है। उनकी पत्नी के नाम कुल 63.30 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि पिछले चुनाव में 70 लाख रुपये की संपत्ति थी। अहम बात ये है कि रफीक अंसारी ने खुद को व्यापारी बताया है, लेकिन उनके नाम पर एक भी रुपया नहीं है। रफीक पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed