फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Oxygen plant to be built in Daurala

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: मेरठ के दौराला में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, होगी 30 बेड की व्यवस्था

Fri, 07 May 2021 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 May 2021 05:58 PM IST
सार

मेरठ में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जगह ऑक्सीजन व अस्पतालों में बेड की व्यवस्था न होने से लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
Meerut News: Oxygen plant to be built in Daurala
ऑक्सीजन प्लांट

विस्तार

मेरठ में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जगह ऑक्सीजन व अस्पतालों में बेड की व्यवस्था न होने से लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही है। ऐसे में दौराला शुगर मिल ने देहात के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सीएचसी दौराला में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आश्वासन दिया है। साथ ही आईसीयू व वेंटिलेटर की व्यवस्था भी की जाएगी। जिसका कार्य जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन


सीएचसी दौराला के प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चल रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने से मरीज दम तोड़ रहे हैं। वहीं, प्लांटों पर भी ऑक्सीजन लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतार लग जाती है। सीएचसी प्रभारी और जिलाधिकारी ने दौराला शुगर मिल मालिक आलोक बी श्रीधर व माधव श्रीधर से बात की थी। मिल मालिकों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इस प्रस्ताव को गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन


दौराला सीएचसी में 50 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट पाइप लाइन वाला होगा, जिससे कमरों में पाइपों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन दी जाएगी। यदि आसपास का कोई अस्पताल ऑक्सीजन की मांग करता है तो वहां तक भी पाइप लाइन बिछवाने की व्यवस्था की जाएगी। प्लांट के अलावा सीएचसी में कमरों का निर्माण कराया जाएगा, जिनमें 30 बेड, आईसीयू वार्ड व वेंटिलेटर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटौर पावर ग्रिड भी आगे आए
दौराला व्यापार संघ के अध्यक्ष ठाकुर हरपाल सिंह ने मिल मालिकों के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि मटौर पावर ग्रिड भी इस महामारी में आगे आए तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ओर भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।


मवाना सीएचसी में कब लगेगा प्लांट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट कब लगना शुरू होगा। जिलाधिकारी के. बालाजी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कहा था कि शुभम गोल्डी मसाले कंपनी की ओर से मेरठ जनपद में 45 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव भेजा है। जिलाधिकारी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता के बाद उक्त प्लांट को सीएचसी परिसर मवाना में स्थापित करवाना प्रस्तावित किया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि अभी कोई आदेश उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

यूपी: ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी ने वसूले 10 हजार रुपए, फिर भी मरीज की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बेबसी: जाएं तो जाएं कहां, कहीं बेड तो कहीं ऑक्सीजन का संकट, अपनों को बचाने के लिए भटक रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed