{"_id":"60b3faee8ebc3e00d175e918","slug":"oxygen-concentrator-will-be-built-in-meerut-with-the-technology-of-an-american-company-meerut-news-mrt54058028","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी कंपनी की तकनीक से मेरठ में बनेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी कंपनी की तकनीक से मेरठ में बनेंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन

मेरठ। करोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आईटीआई साकेत की मैनेजमेंट कमेटी ने सार्थक पहल की है। रविवार को अमेरिका कंसंट्रेटर निर्माता कंपनी से माहेर दाउदी आईटीआई पहुंचे। सेमिनार में उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाने के लिए जानकारी दी। अभी तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चीन सहित अन्य देशों से आयात किया जा रहा है।
ऑक्सीकिट के आविष्कारक एवं निर्माता अमेरिकी कंपनी के माहेर दाउदी ने सेमिनार में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार करने के लिए एक-एक पार्ट की जानकारी दी। सोडियम जियो लाइट के बारे में बताया, जो ऑक्सीकिट में बाहर की हवा में से नाइट्रोजन को कम कर ऑक्सीजन की मात्रा बढाने का काम करती है। जिसे दो साल में बदलना पड़ता है। जबकि एक बड़े कंप्रेशर से ऑक्सीजन ऑक्सीकिट को मिलेगी। उन्होंने उद्यमी विवेक कोहली के प्रयास की सराहना की। आईटीआई के भ्रमण के के दौरान दाउदी में इंफ्रास्ट्रक्चर और वातावरण की भी प्रशंसा की। वह प्रोजेक्ट के लिए दस दिन मेरठ में ही रहेंगे।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डीएम के बालाजी ने आईटीआई में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार करने की पहल की सराहना की। उन्होंने पूरी मदद का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य पीपी अत्री, कोऑडिनेटर बनी सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रवीण कुमार और स्टैग इंटरनेशनल की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी से न हो किसी की मृत्यु: विवेक कोहली
प्रसिद्ध खेल उद्यमी व आईटीआई साकेत की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन विवेक कोहली ने कहा कि अभी तक सामान्य रूप से छोटे कंसंट्रेटर मिलते है, उनकी कीमत भी काफी है। वह 15 से 20 लीटर की कैपेसिटी का कंसंट्रेटर बनाने जा रहे हैं, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 5 लाख रुपये है। जबकि यहां कंसंट्रेटर की कीमत एक से 1.25 लाख रुपये होगी। फाइनल मॉडल एक सप्ताह में तैयार होगा। पहले चरण में 1500 कंसंट्रेटर बनाने का लक्ष्य है। कीमत कम करने के लिए मेरठ के साथ देश में ही इस के पार्ट बनवाने के प्रयास करेंगे।