फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   own partner became victim of bullets of miscreants who came to rob

यूपी: लूट करने आए बदमाशों की गोलियों का शिकार बना उनका ही साथी, लाश छोड़कर हुए फरार

Thu, 13 Feb 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Feb 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
own partner became victim of bullets of miscreants who came to rob
criminal, badmash - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट करने आया बदमाश अपने ही साथियों की गोली का शिकार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घिरने पर बदमाश अपने साथी की लाश को मौके पर छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के पास से मिले बैग में कुछ कपड़े और ताला तोड़ने के औजार बरामद हुए हैं। मृतक के बावरिया गिरोह का सदस्य होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में फिरोज पुत्र सग्गीर का परिवार रहता है। फिरोज की अपने घर में ही आजाद ट्रेडर्स के नाम से किराने की दुकान है।

फिरोज ने बताया कि कुछ समय पहले उसके घर में चोरी हो गई थी। जिसके बाद क्षेत्र में आए-दिन होने वाली चोरियों और बदमाशों से निपटने के लिए ग्रामीणों ने अपने घर पर ईंट-पत्थर इकट्ठे कर रखे थे।

फिरोज का आरोप है कि देर रात अपने घर के बाहर आहट सुनकर वह छत पर पहुंचा तो तीन-चार बदमाश घर में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद फिरोज ने शोर मचा दिया। फिरोज का शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और सभी में अपनी छतों से बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया।

आरोप है कि खुद को घिरता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर खून से लथपथ एक बदमाश का शव बरामद हुआ। बदमाश के दाहिने पैर में जांघ से ऊपर गोली लगी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव के निकट ही एक बैग बरामद हुआ जिसमें तीन जोड़ी कपड़े और ताला तोड़ने का औजार भी मिला।

एसपी देहात ने बताया कि बदमाश संभवतः अपने ही साथियों की गोलियों का शिकार हुआ है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है और अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed