{"_id":"58a061494f1c1b5733d83ff5","slug":"owaisis-attack-on-akhilesh-modi-said-cm-promise-proved-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-मोदी पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा- झूठा साबित हुआ सीएम का यह वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-मोदी पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा- झूठा साबित हुआ सीएम का यह वादा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी की सभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश और मोदी सपनों के सौदागर हैं। विकास और अच्छे दिन के सपने दिखाते हैं, करते कुछ नहीं।
विज्ञापन
नजीबाबाद में जनसभा में ओवैसी ने अखिलेश सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। मुस्लिमों के वोट की राजनीति करने वाले कुनबे में बाप और बेटा एक-दूसरे को राजनीतिक सबक सिखाने को तैयार हैं। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश सरकार का 18 प्रतिशत मुस्लिमों को आरक्षण देने का वायदा झूठा साबित हुआ है। तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक में जब मुस्लिमों के लिए आरक्षण है तो फिर उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने, भ्रष्टाचार रोकने, अपराध रोकने में प्रदेश सरकार को पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बलात्कार के मामले 200 प्रतिशत बढ़े हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के काम बोलता है... नारे का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि विकास मैनपुरी, सैफई, इटावा तक ही सीमित है। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि एआईएमआईएम को आतंकवादी, फिरकापरस्त संगठन बताने वाले इन राजनीतिक दलों ने ही देश को नफरत दी है। उन्होंने अखिलेश और मोदी को स्वप्न दिखाने वाले सौदागर बताते हुए जमकर खिचाई की। जनसभा में पार्टी के नजीबाबाद प्रत्याशी ताजीम अहमद, डीएस बिंद्रा सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन