Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Owaisi Targets SP and Congress in Meerut Rally, Raises Hashimpura, Muzaffarnagar Riots and Encounters

मुस्लिमों को साधने के लिए ओवैसी ने हर दांव चला: हाशिमपुरा, मलियाना कांड, मुजफ्फरनगर दंगे और एनकाउंटर दिलाए याद

Sun, 15 Nov 2026 10:50 AM IST
Sharukh Khan अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Nov 2026 10:50 AM IST
सार

मेरठ में एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी, उसके मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी रही।  असदुद्दीन ओवैसी ने 1987 के हाशिमपुरा और मलियाना कांड के साथ 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे याद दिलाए। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट और किसानों के गन्ना भुगतान का भी मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Owaisi Targets SP and Congress in Meerut Rally, Raises Hashimpura, Muzaffarnagar Riots and Encounters
Owaisi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आसपा से गठबंधन के बाद प्रदेश में पहली बार मेरठ में जनसभा कर रहे एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों को साधने के लिए हर दांव चला। उन्होंने 1987 के हाशिमपुरा व मलियाना कांड और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे को याद दिलाया। प्रदेश में हुए मुस्लिमों के पुलिस एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर, मॉब लिचिंग और हेट स्पीच के मुद्दे भी उठाए।
विज्ञापन


नौचंदी के ऐताहासिक मैदान में ओवैसी करीब 55 मिनट तक बोले। उनके भाषण के केंद्र में समाजवादी पार्टी, उसके मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी रही। ओवैसी ने कहा कि हाशिमपुरा में 42 मुसलमानों का कत्ल किया गया। मलियाना में 72 मुसलमानों को मारा गया। तब कांग्रेस की सरकार थी।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगा हुआ। 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए। तब सपा के प्रदेश में 47 विधायक थे। सपा की सरकार थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। कोई मदद नहीं की, क्योंकि अखिलेश यादव ने कुछ करने नहीं दिया। वह तो उस दौरान सैफई में नाच-गाना देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। देश में जितनी हेट स्पीच (घृणास्पद भाषण) होती हैं उनमें से करीब 75 फीसदी उत्तर प्रदेश में होती हैं। 2017 से लेकर 2024 तक 233 लोगों को एनकाउंटर में मारा गया, जिनमें 70 फीसदी मुसलमान थे। इस साल अगस्त-सितंबर 2026 में 70 मुसलमानों के हाफ एनकाउंटर हुए हैं। 

34 मुसलमानों के घर और दुकानों को तोड़ दिया गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ हिंदुओं के भी एनकाउंटर किए गए हैं। उन्होंने बागपत में सुमित गुर्जर, झांसी में पुष्पेंद्र यादव, कानपुर में विकास दूबे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यह गलत है। सपा और कांग्रेस इस पर कुछ नहीं बोल सकते। उनकी सरकार बनी तो एनकाउंटर नहीं होंगे। अपराधी को जेल की सजा मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद के मुख्यमंत्री बनने पर बंदूक का कानून नहीं बल्कि कानून का शासन होगा।

उन्होंने अपने मोर्चे के लिए वोट मांगते हुए कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने और भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाने से रोकना है, तो सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी को वोट करना ही विकल्प है। सपा-कांग्रेस 2014 से कोशिश कर रही है लेकिन सरकार नहीं बना पाए, इसलिए अब उन्हें वोट करने से कोई फायदा नहीं है।

हाईकोर्ट बेंच, किसानों के गन्ने का मुद्दा भी उठाया
असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट और किसानों के गन्ना भुगतान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वादे तो बड़े-बड़े करते हैं लेकिन हाईकोर्ट बेंच यहां नहीं दिलाएंगे। पश्चिम के लोग 600 किलोमीटर दूर जाने के लिए मजबूर हैं, मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उनकी सरकार बनी तो किसानों को गन्ने का मूल्य 600 रुपये क्विंटल किया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

 

केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी साधा निशाना
ओवैसी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार भी निशाना साधा। कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बताते हैं और महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने आटा, चावल, चीनी, टमाटर, मीट, प्याज आदि के दाम भी बताए। कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो महंगाई को कम किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाएं नहीं रोक पा रहे हैं। जीएसटी बढ़ा दी है। मेरठ की कैंची को जीआई टैग मिला हुआ है। फिर भी सरकार ने कैंची के सामान पर 18 फीसदी जीएसटी लगा दिया है।

रफीक अंसारी और शाहिद मंजूर भी रहे निशाने पर

ओवैसी के निशाने पर सपा के किठौर विधायक शाहिद मंजूर और शहर विधायक रफीक अंसारी भी रहे। उन्होंने कहा कि किठौर में युवाओं को जेल भेज दिया गया लेकिन शाहिद मंजूर ने उनकी कोई मदद नहीं की। रफीक अंसारी के लिए उन्होंने कहा कि अस्पताल खुलवाने का वादा किया था, मगर वहां अब इंसानों के बजाय कुत्तों का इलाज हो रहा है। केसरगंज मस्जिद का मामला हुआ लेकिन दोनों में से कोई विधायक नहीं गया। ऐसे विधायकों का क्या फायदा। वहां एआईएमआईएम के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बार इन्हें वोट मत करना, एआईएमआईएम के प्रत्याशी को वोट कर जिताना।

 

सपा-कांग्रेस को भी दिया मोर्चे में जुड़ने का ऑफर

ओवैसी ने कहा कि अब हम किसी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे और न ही दरी बिछाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर आजाद बनेंगे। ओवैसी ने कहा कि अगर कांग्रेस और सपा चाहें, तो वे भी उनके गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। बताया कि किसी इमरजेंसी की वजह से चंद्रशेखर आजाद रैली में नहीं आ सके, उनकी जगह भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह रैली में पहुंचे और मंच साझा किया।
 

रैली में आए लोगों ने तोड़ दीं कुर्सियां

जनसभा के दौरान कई बार रैली में आए लोगों में मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं। ओवैसी का भाषण खत्म होते ही भीड़ ने इस कदर दौड़ लगाई कि काफी संख्या में कुर्सियां टूट गईं। कुछ लोगों ने बच्चों के खेलने वाले नोट भी हवा में उड़ाए। पुलिस ने जैसे-तैसे व्यवस्था संभाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed