फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Overcome mental stress with positive thinking.

Meerut News: सकारात्मक सोच से मानसिक दबाव पर पाएं काबू

Thu, 10 Sep 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Overcome mental stress with positive thinking.
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मेरठ कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाईं मनोवैज्ञानिक तकनीकें
विज्ञापन

मेरठ। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मेरठ कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की मनोविज्ञान परिषद और संकल्प मेंटल हेल्थ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को तनाव और कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न मनोवैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ उनका अभ्यास भी कराया गया।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय परिवार, शिक्षकों और भरोसेमंद लोगों से खुलकर बात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू खोकर ने की। मुख्य वक्ता प्रो. मंजू खोकर ने कहा कि कठिन परिस्थितियां स्थायी नहीं होतीं और जीवन में बदलाव निरंतर होता रहता है। । प्रो. भगत सिंह ने विद्यार्थियों को रिलैक्सेशन तकनीक का अभ्यास कराया। प्रो. अनिता मोरल ने बताया कि मानसिक संकट कई कारणों से जुड़ा हो सकता है। निराशा, असहायता की भावना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, पारिवारिक या संबंधों से जुड़े संघर्ष और परिस्थितिजन्य दबाव इसके कारकों में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह, प्रो. आभा अवस्थी, डॉ. मुकेश सेमवाल, प्रो. एसके पुंडीर, डॉ. मेघा सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed