{"_id":"59777ab24f1c1b15348b4709","slug":"over-50-foreign-families-were-living-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से ज्यादा विदेशी परिवार अवैध रूप से रहकर कर रहे थे पशु कटान, जांच एजेंसियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 से ज्यादा विदेशी परिवार अवैध रूप से रहकर कर रहे थे पशु कटान, जांच एजेंसियां पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर/गंगोह
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर प्रदेश के सर्वाधिक संवेदनशील जनपदों में शामिल सहारनपुर में बड़ी संख्या में विदेशी परिवारों के रहने का खुलासा हुआ है। इससे खुफिया एवं पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। अब तक म्यांमार निवासी करीब पचास से ज्यादा परिवारों के जनपद में रहने की पुष्टि हो चुकी है। खुफिया विभाग उनके वैध अथवा अवैध होने की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
22 जुलाई को गंगोह के स्लाटर हाउस में काम करने वाले एक युवक ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह म्यांमार के जिले मुंडुल में थाना बागिदान के लांबा का रहने वाला है। उसने अपना नाम शैफुल कलाम पुत्र अब्दुल कलाम बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से गंगोह के स्लाटर हाउस में पशु कटान का काम करता आ रहा है। उसने आरोप लगाया कि यहां उससे जबरन हफ्ता वसूली की जा रही है। नगर में म्यांमार निवासी युवक के होने का पता चलते ही पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गए थे। युवक ने खुद को शरणार्थी बताते हुए युनाइटेड नेशन का कार्ड भी दिखाया था।
विज्ञापन
कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला की गंगोह में करीब पांच लोग एवं जनपद सहारनपुर में म्यांमार के करीब पचास परिवार रह रहे हैं। इनमें से कुछ के पास शरणार्थी कार्ड हैं, जबकि कुछ ने कार्ड अप्लाई किया हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए एलआईयू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एलआईयू मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। युनाइटेड नेशन से भी उक्त लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामला बेहद संजीदा है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/