{"_id":"6ab53e58b032a300550edf34","slug":"over-35-vice-chancellors-to-gather-for-a-knowledge-conclave-deliberations-to-focus-on-viksit-bharat-developed-india-meerut-news-c-72-1-mct1014-159972-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ज्ञानसभा में जुटेंगे 35 से अधिक कुलपति, विकसित भारत पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ज्ञानसभा में जुटेंगे 35 से अधिक कुलपति, विकसित भारत पर होगा मंथन
विज्ञापन
सीसीएसयू में 26 और 27 को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 26 और 27 सितंबर को ज्ञानसभा का आयोजन होगा। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र) इसे आयोजित कर रहा है। इसमें 35 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति और बड़ी संख्या में शिक्षाविद जुटेंगे।
यह दो दिवसीय आयोजन विकसित भारत हेतु शिक्षा के स्वरूप पर केंद्रित होगा। इसमें शिक्षा की दिशा, चुनौतियों और भविष्य की जरूरतों पर मंथन किया जाएगा। सात प्रमुख सत्रों में शिक्षा को संस्कार, चरित्र निर्माण, कौशल, रोजगार, नवाचार, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने पर चर्चा होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति संगीता शुक्ला, अनिल मलिक, कृष्णकांत शर्मा और राकेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी। यह प्रेस वार्ता कुलपति कार्यालय स्थित कमेटी हॉल में आयोजित हुई थी। आयोजन में विभिन्न वर्गों के लिए समानांतर समूह सत्र भी रखे गए हैं।
प्रमुख सत्रों के विषय
26 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र होगा। इसमें डॉ. अतुल कोठारी बीज वक्तव्य देंगे और आरएसएस के सह-सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे सत्र में युवा नवाचार उद्यमिता विकसित भारत 2047 की ओर पर संवाद होगा। तीसरे सत्र में विद्यार्थी से व्यक्तित्व तक शिक्षा पर विमर्श होगा, जबकि चौथे सत्र में इक्कीसवीं सदी के आदर्श शिक्षक पर चर्चा होगी। पांचवें सत्र में भारतीयता, विज्ञान और तकनीक पर चर्चा होगी, जिसकी अध्यक्षता मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. वाई. विमला करेंगी।