फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outrage over lathicharge on lawyers: Will not do judicial work today, demands action on police

वकीलों पर लाठीचार्ज से आक्रोश: आज न्यायिक कार्य से हैं विरत, आईजी ऑफिस पर हंगामा-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Aug 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

हापुड़ में पुलिस द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में पश्चिमी यूपी में मेरठ समेत 22 जिलों में वकील न्यायिक कार्य से विरत हैं।

विज्ञापन
Outrage over lathicharge on lawyers: Will not do judicial work today, demands  action on police
मेरठ में वकील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ कचहरी में मंगलवार को पुलिस द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में दोपहर बाद मेरठ में भी वकील आक्रोशित हो उठे। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए वकीलों ने दोपहर तीन बजे हनुमान मंदिर स्थित गेट पर पहुंचकर पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कचहरी में ही जुलूस निकालकर विरोध जताया। विरोध में आज पश्चिमी उत्तर के प्रदेश के 22 जिलों में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मेरठ के वकील बुधवार सुबह वकील आईजी के ऑफिस पर पहुंचे। आईजी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और क्यूआरटी मौके पर तैनात की गई। इसके बाद हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग का ज्ञापन वकीलों से लेकर आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वकील कचहरी लौट गए। 
विज्ञापन


हापुड़ में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा मंगलवार को चक्का जाम कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में दर्जनों अधिवक्ता घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद मेरठ में भी वकील एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने प्रदर्शन में पहुंचकर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिजनौर में पिंजरे में फंसे दो गुलदार, शामली से लापता हुए दो बच्चों के शव मिले

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा ने दोपहर तीन बजे से विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान कर दिया। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार चौधरी व जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री विमल कुमार तोमर ने बताया कि हापुड़ जिले में महिला अधिवक्ता प्रियंका त्यागी के विरुद्ध पुलिस ने झूठे मुकदमे लिखवा दिए थे। जिसको समाप्त कराए जाने हेतु हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अपनी मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के पास बैठे हुए थे। 

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने वहां पर मौजूद सभी अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज शुरू करा दिया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष समेत तमाम अधिवक्ता घायल हुए हैं।  

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी घटना के विरोध में
वरिष्ठ अधिवक्ता स्वेताश्व अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ की घटना के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अधिवक्ताओं ने महामंत्री नितिन शर्मा के नेतृत्व में शाम चार बजे बैठक कर पुलिस के इस कृत्य की निंदा की। 30 तारीख को हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

एआईएलयू ने की अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा 
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) के प्रांतीय अध्यक्ष अधिवक्ता बलवंत सिंह और प्रांतीय सचिव ब्रजबीर सिंह ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड करने और दंडित किए जाने की मांग की है। रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोहराब ग्यास, आजाद अधिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने भी निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed