फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outrage erupts over the imposition and hike of taxes on vacant plots.

Meerut News: खाली प्लॉटों पर टैक्स लगाने और बढ़ोतरी के विरोध में फूटा आक्रोश

Sun, 04 Oct 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Outrage erupts over the imposition and hike of taxes on vacant plots.
- नगरवासियों ने बैठक कर नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल में नगर पंचायत की ओर से कर बढ़ोतरी और खाली प्लॉटों पर कर लगाए जाने को लेकर कस्बा निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र मास्टर के नेतृत्व में हुई बैठक में लोगों ने कर निर्धारण को गलत बताते हुए नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
कस्बा निवासियों ने दो टूक कहा कि यदि कर संबंधी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक का संचालन इंदरपाल मास्टर ने किया। संबोधन में रामपाल दादा ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कर को लेकर कस्बा निवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना था कि जिन खाली प्लॉटों में कोई निर्माण या व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो रही है। उन पर कर लगाना उचित नहीं है। इसके साथ ही कर में की गई बढ़ोतरी को भी वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने कस्बा निवासियों की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखने और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर निर्धारण में किसी तरह की खामी है तो उसे अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। कस्बा निवासियों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनुज बजरंगी, सभासद रुपेश, रंजन, मांगे, भगत, अमरजीत, अनिल, विशाल, नरेंद्र, नरेश समेत बड़ी संख्या में कस्बा निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed