फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outpost in-charge, inspector and constable suspended after finding remains of protected animals

संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने चौकी प्रभारी, दरोगा व कांस्टेबल निलंबित

Sun, 15 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge, inspector and constable suspended after finding remains of protected animals
भावनपुर थाना के पचगांव अमर सिंह पटटी गांवडी मे गौवंश के अवशेष की मिलने की सूचला पर पहुंची पुलिस
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के पचगांव गांवड़ी के जंगल में खेत में शनिवार काे तीन स्थानों पर संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों व विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोपियोें पर कार्रवाई की मांग की। देर रात मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हसनपुर चौकी प्रभारी रणजीत, दरोगा अवनीश और कांस्टेबल रोहित को निलंबित कर दिया गया है। तीनों की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पचगांव गांवड़ी निवासी सतीश तोमर शनिवार सुबह खेत पर पानी के लिए गए थे। उन्होंने देखा कि ईख के खेत में कुछ कुत्ते मांस को खींच रहे थे। जब उसने खेत के अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गया। खेत में कई स्थानों पर खून और संरक्षित पशु के अवशेष दिखे सतीश तोमर ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह भावनपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह चौकी हसनपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मांस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी बुलाकर अवशेषों को गड्ढे में दबाया। पुलिस ने पंचगांव अमर सिंह पट्टी, पंचगांव अमरसिंह गावड़ी और कायस्थ बड्ढा गांव में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

जिले में नहीं रुक रही घटनाएं
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के पीछे एक जून को संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा जिले में कई अन्य स्थानों पर अवशेष मिलने पर भी लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं, एसएसपी ऐसे मामले सामने आने पर कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं थम नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी की घटना पर जताई एडीजी ने नाराजगी
शनिवार को समाधान दिवस में एडीजी भानू भास्कर पहुंचे। उनके कुछ देर बाद पहुंचे भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह से एडीजी ने देरी से आने का कारण पूछा तो उन्होंने संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने की जानकारी दी। इस पर एडीजी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि काम नहीं करोगे तो घटनाएं तो होंगी।
----

भावनपुर थाना के पचगांव अमर सिंह पटटी गांवडी मे गौवंश के अवशेष की मिलने की सूचला पर पहुंची पुलिस

भावनपुर थाना के पचगांव अमर सिंह पटटी गांवडी मे गौवंश के अवशेष की मिलने की सूचला पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed